{"_id":"69b5a3cba7e01187e808d063","slug":"due-to-lack-of-10-quorum-in-the-area-sabha-verification-of-beneficiaries-in-6-wards-was-postponed-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-150188-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: एरिया सभा में 10 प्रतिशत कोरम नहीं होने से 6 वार्डों में लाभार्थियों का सत्यापन टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: एरिया सभा में 10 प्रतिशत कोरम नहीं होने से 6 वार्डों में लाभार्थियों का सत्यापन टला
Sat, 14 Mar 2026 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
भूना।भूना में वार्ड वाइज एरिया सभा के दौरान सामाजिक योजनाओं के लाभार्थियों के दस्तावेजों का सत्
भूना। नगर पालिका प्रशासन की ओर से शहर में सामाजिक योजनाओं के लाभार्थियों के सत्यापन के लिए वार्ड-वाइज एरिया सभाओं का आयोजन शुरू किया गया, लेकिन पहले दिन अधिकांश वार्डों में मतदाताओं की कम उपस्थिति के कारण प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।
वार्ड 2 और 5 को छोड़कर अन्य वार्डों में 10 प्रतिशत मतदाताओं का कोरम पूरा नहीं हुआ, जिससे बुढ़ापा पेंशन, विधवा पेंशन और दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लाभार्थियों का सत्यापन नहीं हो पाया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को सुबह 10 बजे वार्ड 1 से 4 तक एरिया सभाएं आयोजित की गईं, जबकि दोपहर 2 बजे वार्ड 5 से 8 तक बैठकों का आयोजन किया गया। हालांकि कम उपस्थिति के चलते केवल दो वार्डों में ही सभा की प्रक्रिया पूरी हो सकी।
वार्ड 2 में 140 और वार्ड 5 में 120 लोगों ने शामिल होकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराया और योजनाओं से संबंधित जानकारी ली। नगर पालिका सचिव दीपक कुमार ने बताया कि एरिया सभा के माध्यम से लाभार्थियों का सत्यापन पारदर्शी तरीके से किया जा रहा है, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ सही पात्र लोगों तक पहुंच सके। इसके लिए प्रत्येक वार्ड में कुल मतदाताओं का कम से कम 10 प्रतिशत लोगों की उपस्थिति अनिवार्य रखी गई है। कोरम पूरा होने पर ही सभा की प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रविवार 15 मार्च को सुबह 10 बजे वार्ड 9 से 12 तक एरिया सभाएं आयोजित होंगी, जबकि दोपहर 2 बजे वार्ड 13 से 15 तक के वार्डों में बैठक होगी। नगर पालिका प्रशासन ने सभी वार्डों के पार्षदों को भी इन सभाओं में शामिल होने के निर्देश दिए हैं। पालिका सचिव ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने-अपने वार्ड की एरिया सभा में समय पर पहुंचकर योजनाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त करें और सत्यापन प्रक्रिया में सहयोग करें, ताकि किसी पात्र व्यक्ति का नाम सूची से बाहर न रह जाए। इस अवसर पर नगर पालिका के लेखाकार रोहतास कुमार मिल, कनिष्ठ अभियंता अरुण कुमार, लिपिक मनीषा देवी, कृष्ण कुमार व भूप सिंह आदि मौजूद रहे।