{"_id":"684c6a34b65438905707d5f8","slug":"due-to-increase-in-temperature-electricity-consumption-reached-1-crore-units-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-135422-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: तापमान में बढ़ोतरी से एक करोड़ यूनिट तक पहुंची बिजली की खपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: तापमान में बढ़ोतरी से एक करोड़ यूनिट तक पहुंची बिजली की खपत
विज्ञापन
फतेहाबाद के बिजली निगम के कार्यालय में कट लगने की शिकायत लेकर पहुंचे किसान। संवाद
फतेहाबाद। जिले में पिछले 10 दिनों से लगातार तापमान बढ़ रहा है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग बिजली उपकरणों का सहारा ले रहे हैं। बिजली की खपत चार गुना से भी अधिक बढ़ चुकी है।
जिले में चार जून को बिजली की कुल खपत 43 लाख यूनिट हुई थी। वहीं यह वीरवार को 1 करोड़ 2 लाख से भी अधिक दर्ज की गई। इससे बार-बार बिजली के कट लगाने पड़ रहे है। शुक्रवार को जिले में बिजली से संबंधित कुल 195 शिकायतें प्राप्त हुईं।
ट्यूबवेल सप्लाई में लग रहे है कट
बिजली आपूर्ति के बार-बार कट लगने से परेशान रतिया क्षेत्र के किसान शुक्रवार को शिकायत लेकर फतेहाबाद बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता से मिलने पहुंचे। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के प्रधान मनदीप नथवान ने बताया कि गांव रोजावाली, बादलगढ़ और ढाणी जाखल दादी आदि में गांव की घरेलू बिजली आपूर्ति में कट लगने के साथ ट्यूबवेल बिजली सप्लाई में हर एक घंटे के बाद आधे घंटे तक के कट लग रहे हैं। किसानों को ट्यूबवेल के लिए आठ घंटे बिजली आपूर्ति मिलती है। लेकिन इन आठ घंटों की सप्लाई के दौरान 5 से 6 बार कट लगते हैं। इससे किसान फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे।
विज्ञापन
जिले में हुई बिजली की खपत
चार जून -43 लाख 19-हजार
पांच जून-50 लाख 05-हजार
छह जून-59 लाख 40-हजार
सात जून-67 लाख 82-हजार
आठ जून- 76 लाख 68-हजार
नौ जून -82 लाख 51-हजार
10 जून-88 लाख 88-हजार
11 जून-92 लाख 78 -हजार
12 जून -1 करोड़ 2 लाख 32 हजार
नोट : आंकड़ा यूनिट में है।
-- --
सरकार की ओर से किसानों को ट्यूबवेल के लिए बिजली की आपूर्ति पूरे में दिन में आठ घंटे दी जाती है। लेकिन पिछले एक सप्ताह से बार-बार बिजली के कट लगने से किसानों को परेशानी हो रही है। निगम को बिजली आपूर्ति को बहाल करना चाहिए।
सुखदीप सिंह, किसान।
-- -
किसानों को ट्यूबवेल की बिजली सप्लाई के दौरान आठ घंटे में आधा घंटा से लेकर पौना घंटा के कट लग रहे हैं। निगम को ट्यूबवेल की सप्लाई निर्बाध देनी चाहिए। ताकि किसान समय पर अपनी फसलों की बिजाई कर सके।
सुखप्रीत किसान।
-- -
सरकार के आदेशानुसार 15 जून से धान की रोपाई शुरू होगी। लेकिन नहरों में पानी नहीं होने से ट्यूबवेल सप्लाई के प्रभावित होने से फसलें प्रभावित होगीं। निगम को मांग के अनुसार बिजली की सप्लाई देनी चाहिए।
यादवेंद्र, किसान।
:: पिछले एक सप्ताह से लगातार बिजली की खपत बढ़ रही है। बिजली की खपत बढ़ने से आपूर्ति में कट लग रहे हैं। बिजली निगम की ओर से निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए प्रयास जारी है।
संदीप मेहता, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम फतेहाबाद।