फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Due to drizzle in the district, mercury dropped by three degrees, weather will change again from today

Fatehabad News: जिले में हुई बूंदाबांदी से लुढ़का तीन डिग्री पारा, आज से फिर बदलेगा मौसम

Fri, 20 Sep 2024 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 20 Sep 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Due to drizzle in the district, mercury dropped by three degrees, weather will change again from today
टोहाना क्षेत्र में तेज हवाओं व बारिश के कारण बिछी धान की फसल।
फतेहाबाद/टोहाना। जिले में मौसम के परिवर्तनशील होने के चलते वीरवार को सुबह से ही आसमान में काली घटाएं छाईं रहीं। सुबह 10 बजे जिले के कई स्थानों पर बूंदाबांदी हुई जबकि टोहाना में आधे घंटे तक बारिश हुई। इस कारण टोहाना क्षेत्र में कुछ जगह धान की फसल भी बिछ गई।
विज्ञापन

जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वीरवार को पूरे दिन ठंडी हवा चलती रही, जिससे लोगों को हल्की ठंड का अहसास हुआ। वहीं, इन दिनों धान और मूंगफली की कटाई का काम जोरों पर हैं। बारिश होने के कारण किसानों की फसल की कटाई का काम प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

सहायक कृषि अधिकारी बहादुर सिंह ने बताया कि इन दिनों खरीफ की सभी फसलें पकाव पर है। ऐसे में अगर अब बारिश होती है तो फसलों को नुकसान हो सकता है। वहीं, धान और मूंगफली की फसल की कटाई प्रभावित होगी। जो किसान सब्जी की फसलों की बुवाई कर रहे हैं, वह मौसम को देखकर ही बुवाई का कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
पार्कों में दोपहर बाद ही पहुंचने लगे लोग
मौसम दिनभर ठंडा रहने के कारण पार्कों में भी अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़ अधिक रही है। दोपहर बाद ही लोग बच्चों व बुजुर्गाें के साथ पार्क में पहुंच गए। बच्चों ने झूलों पर खूब मस्ती की और ठंडे मौसम का लुत्फ उठाया। कई दिनों से उमस भरी गर्मी से बेहाल हो रहे लोगों को ठंडी हवाओं से सुकून महसूस हुआ।

--------
:: 21 सितंबर तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। वीरवार को आंशिक बादल, हवाएं चलने व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी हुई है। शुक्रवार से फिर से बारिश की गतिविधियों में कमी आने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है।
-डॉ. मदन लाल खीचड़, विभाध्याक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed