{"_id":"677d6a660877fe5d1a0f36c8","slug":"dsp-arrived-to-investigate-the-allegations-of-sexual-harassment-against-the-vice-chairman-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-127514-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: यौन उत्पीड़न के आरोप की जांच करने पहुंचे डीएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: यौन उत्पीड़न के आरोप की जांच करने पहुंचे डीएसपी
Tue, 07 Jan 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 07 Jan 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
भट्टू थाने में जांच के दौरान बयान देने के लिए इकट्ठी हुई भीड़। संवाद
भट्टू कलां। वाइस चेयरमैन बंसीलाल पर पंचायत समिति चेयरपर्सन द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न सहित संगीन आरोपों की जांच करने के लिए डीएसपी कुलवंत सिंह मंगलवार को भट्टू थाने में पहुंचे। उन्होंने पंचायत समिति के सदस्यों, सरपंचों, सरपंच प्रतिनिधियों, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के कार्यालय के कर्मचारियों सहित कई लोगों के बयान दर्ज किए।
इस दौरान वाइस चेयरमैन के समर्थन में करीब 200 लोग थाने में जमा हो गए। उन्होंने वाइस चेयरमैन पर लगे आरोपों को गलत बताया। इस दौरान थाने में आए करीब 200 लोगों के सामने वाइस चेयरमैन बंसीलाल ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि चेयरपर्सन को वह अपनी बेटी के समान मानते है, सभी आरोप निराधार हैं।
बता दें कि पंचायत समिति चेयरपर्सन ने मुख्यमंत्री, अनुसूचित जाति आयोग, डीसी, एसपी को शिकायत देकर वाइस चेयरमैन के खिलाफ यौन उत्पीड़न, गलत व्यवहार करने व उसे तंग करने का आरोप लगाया था। आरोप में कहा गया कि वाइस चेयरमैन उसके साथ दो साल से गलत व्यवहार कर रहे हैं। उसके पास कुर्सी लगाकर बैठ जाते थे, जातिसूचक ताने मारते थे। उन्होंने कहा कि वाइस चेयरमैन ने बेड टच भी किया।
विज्ञापन
कर्मियों के बयान दर्ज किए
वहीं, डीएसपी कुलवंत सिंह से बात करनी चाही तो उन्होंने कहा कि मैं इस बारे में कुछ नहीं कहूंगा। मेरा यह थाना है। मैं यहां आता जाता रहता हूं। डीएसपी ने थाने में ही ब्लॉक पंचायत समिति के कर्मचारियों को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया हुआ था। इस दौरान चेयरपर्सन की तरफ से कोई भी नहीं आया हुआ था। डीएसपी कुलवंत ने अभी मामले में कुछ भी खुलासा नहीं किया है।