{"_id":"6749fc107485abfac5000682","slug":"drunk-driver-rams-tractor-over-two-bikers-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-125734-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नशे में धुत ट्रैक्टर चालक ने दो बाइक सवारों पर ट्रैक्टर चढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नशे में धुत ट्रैक्टर चालक ने दो बाइक सवारों पर ट्रैक्टर चढ़ाया
Fri, 29 Nov 2024 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 29 Nov 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतिया। फतेहाबाद रोड पर शुक्रवार दोपहर बाद ट्रैक्टर चालक ने तेज रफ्तार ट्रैक्टर चलाते हुए दो मोटरसाइकिल सवारों को कुचलने की कोशिश की। तेज रफ्तार ट्रैक्टर को अपनी तरफ आता देख मोटरसाइकिल पर बैठे दोनों युवकों ने फिल्मी स्टाइल में मोटरसाइकिल से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। इस घटना में दोनों मोटरसाइकिल चकनाचूर हो गए। बाद में आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया और उस पर नशे में धुत होने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और ट्रैक्टर चालक व क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर बाद दो मोटरसाइकिल चालक अलग-अलग बाइक पर रतिया शहर से फतेहाबाद रोड की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह सरदूलगढ़ कैंची चौक पर पहुंचे तो अचानक पीछे से आ रहे तेज रफ्तार में ट्रैक्टर लेकर आ रहे चालक ने दोनों बाइक को टक्कर मार दी। पीछे ट्रैक्टर आता देख दोनों बाइक चालकों ने फिल्मी स्टाइल में अपनी जान बचाने के लिए नीचे फुटपाथ पर छलांग लगा दी।
इसके बाद ट्रैक्टर ने दोनों बाइक को कुचल दिया। इस दौरान जब ट्रैक्टर चालक भागने लगा तो आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया। लोगों ने आरोप लगाया कि ट्रैक्टर चलाने वाले ने शराब का सेवन किया हुआ और इस नशे में ही तेज रफ्तार ट्रैक्टर चलाते हुए लोगों को कुचलने की कोशिश की। दुकानदारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और वीडियोग्राफी करवाई। साथ ही वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया और ट्रैक्टर चालक से भी पूछताछ शुरू कर दी।