फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Drugs were also being supplied to patients of the de-addiction centre

Fatehabad News: नशा मुक्ति केंद्र के मरीजों तक भी पहुंचा रहा था नशा

Tue, 16 Sep 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 16 Sep 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Drugs were also being supplied to patients of the de-addiction centre
फतेहाबाद। शहर में नशा तस्करी पर महाशक्ति चेरिटेबल ट्रस्ट की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को वाल्मीकि चौक के पास से पकड़ लिया। उक्त युवक प्रतिबंधित नशीले पदार्थों की होम डिलीवरी कर रहा था। ट्रस्ट के अनुसार आरोपी नशा मुक्ति केंद्रों के मरीजों तक भी नशीले पदार्थ पहुंचाता था।
विज्ञापन

ट्रस्ट के संस्थापक भवानी सिंह ने बताया कि उन्हें लगातार सूचना मिल रही थी कि एक युवक शहर में नशे की गोलियां और इंजेक्शन बेच रहा है। इस पर टीम ने रैकी कर युवक को वाल्मीकि चौक के पास रंगे हाथों पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से प्रतिबंधित गोलियां और नशे से भरे इंजेक्शन बरामद हुए।
विज्ञापन

पूछताछ में युवक ने बताया कि वह नशे की एक गोली 20 रुपये में और एक इंजेक्शन 500 रुपये में बेचता था। ट्रस्ट सदस्यों ने आरोपी को मौके पर ही पुलिस को सौंप दिया। वहीं शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि युवक को डिटेन कर पूछताछ की जा रही है। बरामद नशीले पदार्थ कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed