{"_id":"678bf1a5dff70873d8088f34","slug":"drugs-given-after-counselling-of-drug-addicts-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-128011-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नशा पीड़ितों की काउंसिलिंग करके दी गई दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नशा पीड़ितों की काउंसिलिंग करके दी गई दवा
Sat, 18 Jan 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 18 Jan 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
गांव सुखमनपुर में लगाए गए शिविर में नशा पीड़ितों की काउंसिलिंग करते हुए विशेषज्ञस्त्रोत पु
फतेहाबाद। गांव सुखमनपुर में दो दिवसीय नशा मुक्ति शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लैब तकनीशियन गुलशन कुमार द्वारा खून के सैंपल लिए गए। इसके अलावा नागरिक अस्पताल के मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. गिरीश ने नशा पीड़ितों को काउंसिलिंग उपरांत दवा दी।
आयुष विभाग से आए होम्योपैथिक डॉक्टर ने भी पीड़ितों को दवा देने के अलावा उन्हें नशा छोड़ने के लिए आत्मबल मजबूत करने को प्रेरित किया। नशा मुक्ति टीम प्रभारी उपनिरीक्षक सुंदर लाल ने बताया कि टीम ने गांव सुखमनपुर में डोर टू डोर सर्वे कर 29 नशा पीड़ितों की पहचान की गई। स्वास्थ्य विभाग की मदद से शिविर लगाकर 18 नशा पीड़ितों व 9 अत्यधिक शराब का सेवन करने वालों का उपचार करवाया है।
इसके अलावा गांव सहनाल में भी डोर टू डोर सर्वे करके 10 लोगों की पहचान की गई थी। जिनमें से सात पीड़ितों ने इस शिविर में आकर उपचार करवाया। उन्होंने बताया कि शिविर में सरपंच गुरमीत सिंह भुल्लर का विशेष सहयोग रहा है।