{"_id":"69458cf2afaba883da0b491c","slug":"drug-smuggling-under-the-guise-of-a-shop-2250-banned-pills-recovered-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-145575-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: दुकान की आड़ में नशा तस्करी 2250 प्रतिबंधित गोलियां बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: दुकान की आड़ में नशा तस्करी 2250 प्रतिबंधित गोलियां बरामद
Fri, 19 Dec 2025 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 19 Dec 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
रतिया। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की फतेहाबाद यूनिट ने गांव महमदकी निवासी प्रिया को 2250 प्रतिबंधित गोलियों और कैप्सूल के साथ पकड़ा है। तीन दिन में महिला से दूसरी बार नशीली दवाइयों की बरामदगी हुई है।
जांच अधिकारी एसआई तरसेम सिंह ने बताया कि 16 दिसंबर को सदर थाना रतिया की टीम ने प्रिया रानी की किराना के सामान की दुकान पर छापामार कर 1650 नशीली गोलियां और कैप्सूल बरामद किए थे। उस समय ड्रग अधिकारी धीरज कुमार ने नियमों का हवाला देते हुए महिला को एक माह का नोटिस जारी किया था। इसके बावजूद शुक्रवार को हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के स्थानीय प्रभारी एसआई तरसेम सिंह के नेतृत्व में टीम ने संदेह के आधार पर महिला से दोबारा पूछताछ की।
ड्रग कंट्रोलर को बुलाकर दवाइयों को कब्जे में लिया गया और महिला को दूसरी बार भी एक माह का नोटिस जारी किया गया है। महिला बिना लाइसेंस किराना दुकान की आड़ में नशीली दवाइयां बेच रही थी। यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो ड्रग कंट्रोलर की ओर से कोर्ट में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।