फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Drug smugglers in the Ratia area, bordering Punjab, will not be spared: IG

पंजाब सीमा से सटे रतिया क्षेत्र में नशा तस्करों को नहीं बख्शा जाएगा: आईजी

Wed, 02 Sep 2026 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 02 Sep 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Drug smugglers in the Ratia area, bordering Punjab, will not be spared: IG
लिस महानिरीक्षक कुलदीप यादव पुलिसकर्मियों से जानकारी लेते हुए।
फतेहाबाद। हिसार रेंज के पुलिस महानिरीक्षक कुलदीप यादव ने बुधवार को पुलिस लाइन फतेहाबाद और थाना सदर रतिया का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को रतिया क्षेत्र में नशा तस्करी के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

यादव ने स्पष्ट किया कि नशे का कारोबार करने और युवाओं को इसकी ओर धकेलने वाले तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस महानिरीक्षक ने थाना सदर रतिया में कानून-व्यवस्था और अपराध की स्थिति की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने लंबित मामलों और पुलिस कार्रवाई का भी जायजा लिया। आईजी ने पंजाब सीमा से लगे क्षेत्र में विशेष निगरानी रखने को कहा। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और नशा तस्करों के खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्करों की संपत्ति और आर्थिक गतिविधियों की नियमानुसार जांच करने को भी कहा गया। पुलिस महानिरीक्षक ने पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने पर जोर दिया।
अधिकारियों और कर्मचारियों को पारदर्शिता, अनुशासन, जवाबदेही और ईमानदारी से काम करने के निर्देश दिए गए। गश्त, नाकाबंदी, संदिग्ध वाहनों की जांच और अपराधियों की निगरानी बढ़ाने को भी कहा गया।

शिकायतकर्ताओं से सम्मानजनक व्यवहार के निर्देश : पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि थाना आमजन के लिए न्याय और राहत का पहला केंद्र है। शिकायत लेकर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की बात धैर्यपूर्वक सुनी जाए। शिकायत का समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान किया जाए। महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और जरूरतमंदों की शिकायतों को विशेष संवेदनशीलता से लेने के निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से थाने के चक्कर न लगाने पड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed