{"_id":"5d7e806c8ebc3e017b4bec8f","slug":"drug-rally-kashi-protest-fatehabad-fatehabad-news-rtk5181731173","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा-फतेहाबाद को विशेष जोन बनाने के लिए काशी की गुहार रैली आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा-फतेहाबाद को विशेष जोन बनाने के लिए काशी की गुहार रैली आज
विज्ञापन
फतेहाबाद के लाल बत्ती चौक पार्क में आमरण अनशन पर बैठे प्रवीण काशी।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। पिछले 11 दिन से नशे के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण काशी सोमवार को एक गुहार रैली निकालेेंगे। लाल बत्ती चौक स्थित अनशन स्थल से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक निकाली जाने वाली इस गुहार रैली में फतेहाबाद के समाजसेवी, सामाजिक संगठन, छात्र एवं युवक सड़क पर उतरेंगे और उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री तक सिरसा-फतेहाबाद को विशेष जोन की गुहार को पहुंचाएंगे।
इस बारे में सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण काशी ने बताया कि 9 अगस्त को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रवीण काशी को आश्वासन दिया था कि जल्द ही फतेहाबाद-सिरसा को विशेष जोन बनाने का एलान कर दिया जाएगा। अब चूंकि आचार संहिता लगने वाली है, इसके बावजूद पूरी उम्मीद है कि सीएम अपने वादे पर पूरे उतरेंगे और आचार संहिता लगने से पहले ही सिरसा-फतेहाबाद को नशे के खिलाफ विशेष जोन बना दिया जाएगा।
प्रवीण काशी के सहयोगी एवं भट्टू के वयोवृद्ध समाजसेवी डॉ. दर्शनानंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सभी संवेदनशील मामलों को तुरंत संज्ञान में लें। पूर्व पार्षद शम्मी रत्ति ने कहा इस विषय पर राजनीति से ऊपर उठ कर सबको एक साथ आना चाहिए। सांझा प्रयास के पूनम रति को भरोसा है कि मुख्य सचिव प्राथमिक रूप से इसका समाधान करेंगे।
विज्ञापन
प्रवीण काशी के स्वास्थ्य में गिरावट
उधर आमरण अनशन कर रहे प्रवीण काशी के स्वास्थ्य में गिरावट लगातार जारी है। रविवार को हुई स्वास्थ्य जांच में उनका ब्लड प्रेशर 100 और 70, वजन 49 किलो 600 ग्राम और शुगर 90 दर्ज की गई। इस मौके पर पूनम रती, दर्शनानंद शर्मा भट्टू, एन डी शर्मा, शम्मी रती, ब्रह्मपाल, गुरूसेवक सिंह हुक्मावली, विक्रमजीत सिंह, राजेश, विमला, अमरपति, ममता, माया, अजय ठाकुर, सुख नुक्कड़ नाटक, पुनीत ढिंगसरा शामिल हुए।