फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   drug, protest, kashi, anna hajare, fatehabad

काशी को आया अन्ना हजारे का फोन, जरूरत पड़ी तो आऊंगा

Thu, 12 Sep 2019 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
drug, protest, kashi, anna hajare, fatehabad
नशे के खिलाफ धरना स्थल पर आराम करते प्रवीण काशी - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। चिट्टे और केमिकल के नशे के खिलाफ प्रवीन काशी के आमरण अनशन का वीरवार को आठवें दिन में प्रवेश कर गया। वीरवार को प्रवीन काशी के स्वास्थ्य में गिरावट दर्ज की गई। नशे के खिलाफ सांकेतिक चक्का जाम की सूचना बुधवार रात को समाजसेवी अन्ना हजारे के पास पहुंची। अन्ना हजारे ने देर रात फोन पर प्रवीण काशी का हाल चाल लिया। चिट्टे और केमिकल के नशे पर जनता की आवाज को सरकार द्वारा अनसुना करने पर चक्का जाम को उचित ठहराया। अन्ना हजारे ने प्रवीन काशी से कहा कि धर्म की लड़ाई में अगर जेल जाना पड़े तो जेल भी जाओ। अन्ना हजारे ने बताया कि अभी उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं और वह अस्पताल में हैं लेकिन फिर भी अगर जनता को प्रताड़ित किया गया तो वह समर्थन देने वहां पहुंचेंगे।
विज्ञापन

महापंचायत में उठाएंगे ये मांग
काशी ने शुक्रवार को युवा पीढ़ी की महापंचायत बुलाई है। जिसमें युवाओं से आंदोलन को तेज करने का आह्वान किया जाएगा। महापंचायत में आंदोलन के आगे की दशा और दिशा तय की जाएगी। महापंचायत में कॉलेज और एकेडमी के छात्र भी शामिल होंगे। साझा प्रयास के वरिष्ठतम समाजसेवी पूनम रती ने कहा कि आचार संहिता लगने वाली है, इससे पहले अगर सिरसा-फतेहाबाद में विशेष जोन बन गया तो हजारों युवाओं की जान बच जाएगी अन्यथा राजनीतिक दलों द्वारा चुनाव में चिट्टा खूब बांटा जायेगा।
विज्ञापन

प्रशासन की तरफ से अनशनकारी प्रवीन काशी के स्वास्थ्य जांच के लिए आठ दिन बाद भी अभी तक डॉक्टर नहीं गए। पूनम रती, रिछपाल तरण, अनिता क्रांति, कृष्णा पूनिया, कूलबीर बेनीवाल, अंगद ढिंगसरा, मनदीप नथवान, इंद्रा ढिंगसरा, राजेश, राज कुमार, ममता, अमरपति, विमला, पूनीत ढिंगसरा शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed