{"_id":"689cd1bbc81be4f0cb08fd67","slug":"drug-addiction-victims-were-counseled-and-medicines-were-provided-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-138554-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नशा पीड़ितों की काउंसिलिंग कर दवा उपलब्ध कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नशा पीड़ितों की काउंसिलिंग कर दवा उपलब्ध कराई
Wed, 13 Aug 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 13 Aug 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
गांव बलियाला में ग्रामीणों को जागरूक करते टीम।स्रोत : पीआरओ
रतिया। नशा मुक्ति टीम की ओर से बुधवार को एसआई सुंदर के नेतृत्व में गांव पिलछियां और गांव बलियाला में जागरूकता एवं काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। गांव पिलछियां में टीम ने गली-गली और मुख्य चौराहों पर जाकर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस दौरान गांव में 3 नव-चिह्नित और 5 पूर्व-चिह्नित नशा पीड़ितों की पहचान कर उनका डोजियर तैयार किया गया।
वहीं, गांव बलियाला में 9 पूर्व-चिह्नित नशा पीड़ितों की काउंसिलिंग की गई तथा उन्हें आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक दवाएं नि:शुल्क उपलब्ध करवाई गईं ताकि वे नशा छोड़ने की दिशा में सकारात्मक कदम उठा सकें।
कार्यक्रम के दौरान टीम के सदस्यों ने विशेष रूप से युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया और यह संदेश दिया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि उसके पारिवारिक, सामाजिक और आर्थिक जीवन को भी प्रभावित करता है। टीम ने ग्रामीणों से अपील की कि यदि किसी को नशा मुक्ति की आवश्यकता हो तो वे बिना हिचकिचाहट के नजदीकी पुलिस थाना या नशा मुक्ति टीम से संपर्क करें। पुलिस द्वारा हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
टीम के इंचार्ज एसआई सुंदर ने कहा कि पुलिस का यह अभियान नशे के विरुद्ध जागरूकता, रोकथाम और पुनर्वास इन तीनों मोर्चों पर एक साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी निभाएं, ताकि एक नशा मुक्त, स्वस्थ और जागरूक समाज का निर्माण सुनिश्चित किया जा सके।