{"_id":"65eacb55d9f5bbda19056369","slug":"driver-grabbed-amount-of-lakhs-by-making-pretext-of-robbery-in-fatehabad-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: लूट का बहाना बनाकर चालक ने हड़पी 13 लाख 36 हजार की राशि, आरोपी ने बनाया था ये प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: लूट का बहाना बनाकर चालक ने हड़पी 13 लाख 36 हजार की राशि, आरोपी ने बनाया था ये प्लान
Fri, 08 Mar 2024 01:54 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 08 Mar 2024 01:54 PM IST
सार
चालक सुनील ने बताया कि राजेंद्र की गाड़ी भूना रोड पर नर्सरी के पास दुर्घटनाग्रस्त पड़ी है। जब वह उसका भाई अशोक मौके पर पहुंचे तो गाड़ी रोंग साइड में खड़ी थी और पेड़ से टकराई हुई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
फतेहाबाद में गाड़ियों की खरीद फरोख्त करने के व्यापारी के चालक ने लूट का झूठा स्वांग रचकर 13 लाख 36 हजार रुपये की नकदी हड़प ली। फतेहाबाद शहर थाना पुलिस ने इस संबंध में आरोपी चालक के खिलाफ रुपये हड़पने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में धीरज कुमार निवासी हुडा सेक्टर ने बताया कि उसका गाड़ियों की खरीद बेच का काम है। उसने बताया कि उसके बड़े भाई का चने का व्यापार है और उसकी अधिकतर गाड़ियां उसके भाई के माल को लेकर जाने का कार्य करती है। उसकी टाटा 1918 गाड़ी पर राजेंद्र निवासी मताना चालक के पद पर लगा हुआ है। उसने बताया कि राजेंद्र कुमार 5 मार्च को उसकी गाड़ी लेकर पंचकूला के श्रीराम फूड पर गया था।
विज्ञापन
यहां पर उसकी 13 लाख 36 हजार रुपये की नकदी श्री राम फूड के मालिक के पास पड़ी थी। यह पेमंट उसने किसी गाड़ी के सौदे के लिए उनके पास रखी हुई थी, लेकिन सौदा नहीं हुआ। इस पर उसने राजेंद्र को यह राशि वापिस लेकर आने को कहा था। श्री राम फूड के मालिक ने लिफाफे में डालकर यह राशि राजेंद्र को दे दी थी। इसके बाद 6 मार्च को उसका चालक राजेंद्र शुगर मिल कैथल से चीनी लोड करके चला था। 7 मार्च को उसकी दूसरी गाड़ी के चालक सुनील ने बताया कि राजेंद्र की गाड़ी भूना रोड पर नर्सरी के पास दुर्घटनाग्रस्त पड़ी है। जब वह उसका भाई अशोक मौके पर पहुंचे तो गाड़ी रोंग साइड में खड़ी थी और पेड़ से टकराई हुई थी।
विज्ञापन
गाड़ी चालक राजेंद्र बाहर बैठा था। जब उसने कारण पूछा तो राजेंद्र ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे दो बाइकों पर सवार 4 युवकों ने उसकी गाड़ी को रुकवाने का प्रयास किया। जब उसने गाड़ी धीरे की तो उन्होंने उसकी आंख में मिर्च पाऊडर डाल दिया जिससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी पेड़ से जा टकराई। इसके बाद चारों युवक नोटों से भरा लिफाफा गाड़ी से उठाकर ले गए।
धीरज के अनुसार, जब उसने गाड़ी के अंदर झांका तो वहां मिर्च पाऊडर पड़ा था, लेकिन ऐसा लग रहा है कि चालक राजेंद्र ने राशि को खुर्द बुर्द करने के लिए यह साजिश रची है। अगर उसके साथ घटना होती तो वह उसे या पुलिस को फोन करके बताता, लेकिन उसने ऐसा कुछ नहीं किया। आरोप है कि उसके चालक ने ही झूठी कहानी बनाकर उसके रुपये हड़पे हैं। शहर पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।