{"_id":"636e880223a5117bcf2cedaa","slug":"driver-flees-with-rs-50-lakh-payment-case-registered-fatehabad-news-hsr646883732","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 लाख रुपये की पेमेंट लेकर भागा चालक, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 लाख रुपये की पेमेंट लेकर भागा चालक, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। सिरसा जिले के रानिया से किसानों की धान गुहला चीका छोड़ने के बाद किसानों की पेमेंट के 50 लाख रुपये लेकर गाड़ी चालक रफूचक्कर हो गया। गाड़ी फतेहाबाद के रतिया चुंगी रोड पर बाईपास के पास मिली है, लेकिन चालक नदारद था। फतेहाबाद शहर पुलिस ने इस मामले में रानिया के एक व्यापारी की शिकायत पर चालक के खिलाफ अमानत में ख्यानत का केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत नानकचंद निवासी रानिया ने बताया कि वह रानिया मंडी में गुहला चीका के व्यापारी उसके मार्फत बासमती धान खरीदकर गए थे। धान को गुहला चीका पहुंचाने की जिम्मेदारी उसकी थी। उसने बताया कि इसके लिए उसने सात नवंबर को बिलिसन उर्फ गुलशन निवासी अमृतसरकलां, तहसील ऐलनाबाद जिला सिरसा को उसकी गाड़ी में धान लोड करवाकर गुहला चीका भेजा था। गुहला चीका जाने के बाद व्यापारियों को उसने किसानों की बकाया पेमेंट चालक बिलिसन को देने की बात कही थी। चालक बिलिसन वहां से किसानों की बकाया 50 लाख रुपये की पेमेंट लेकर रानिया के लिए रवाना हुआ था, लेकिन रानिया नहीं पहुंचा और उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था। इसके बाद वह गाड़ी के मालिक चिरंजी लाल से संपर्क किया। तब गाड़ी के मालिक ने अपनी गाड़ी की लोकेशन जीपीएस से देखकर पता किया कि गाड़ी फतेहाबाद रतिया चुंगी बाईपास के पास खड़ी है। जब वह फतेहाबाद गाड़ी के पास गए तो मौके पर न तो वहां चालक था और न ही गाड़ी में रुपये थे। आरोप है कि चालक सारी नकदी हड़पकर भाग गया है। फतेहाबाद शहर पुलिस ने इस मामले में नानकचंद की शिकायत पर चालक के खिलाफ अमानत में ख्यानत का केस दर्ज करके उसकी तलाश आरंभ कर दी है।