फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Drinking water crisis: People warn of agitation

पेयजल संकट : लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Thu, 28 May 2026 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 28 May 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis: People warn of agitation
विरोध जताते लोग। संवाद
टोहाना। भीषण गर्मी के बीच वार्ड-20 स्थित मसाला फैक्ट्री एरिया में पेयजल संकट गहरा गया है। पिछले कई दिनों से घरों में पीने का पानी नहीं आने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या को लेकर लोग जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता शशिकांत से मिले और जल्द समाधान की मांग की।
विज्ञापन


कार्यकारी अभियंता ने नई पाइप लाइन बिछाने का आश्वासन दिया है। हालांकि, लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द राहत नहीं मिली तो आंदोलन तेज किया जाएगा। वार्ड निवासी सिमरन ने बताया कि लंबे समय से पानी की सप्लाई बाधित है और इस दौरान तीन मोटरें भी खराब हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि पहले सड़क जाम करने के बाद दो दिन पानी आया, लेकिन बाद में फिर सप्लाई बंद हो गई।
विज्ञापन


विजय कटारिया ने कहा कि बार-बार शिकायत के बावजूद केवल आश्वासन ही मिलता रहा है। उन्होंने बूस्टिंग सिस्टम के जरिए सीधे पानी सप्लाई की मांग की। मनप्रीत ने बताया कि तीन दिन पहले दमकौरा रोड पर दो घंटे तक जाम लगाया गया था जिसके बाद कनिष्ठ अभियंता मुख्तयार सिंह मौके पर पहुंचे थे, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवानिवृत्त एसएमओ डॉ. हरविंदर सागू ने कहा कि दमकौरा रोड के कुछ क्षेत्रों में सीवरेज पानी मिलकर सप्लाई में आने की शिकायत है जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने अधिकारियों से इस समस्या का स्थायी समाधान करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed