{"_id":"64ca950fa61abaeb980e5dd6","slug":"dr-virendra-siwach-left-the-party-nishan-singh-said-committed-betrayal-thats-why-he-was-suspended-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-3104-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: डॉ. वीरेंद्र सिवाच ने छोड़ी पार्टी, निशान सिंह बोले- गद्दारी की, इसलिए निलंंबित कर दिया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: डॉ. वीरेंद्र सिवाच ने छोड़ी पार्टी, निशान सिंह बोले- गद्दारी की, इसलिए निलंंबित कर दिया था
विज्ञापन
फतेहाबाद। जननायक जनता पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र सिवाच ने पार्टी छोड़ दी है। बुधवार दोपहर बाद डॉ. सिवाच ने यह एलान किया। हालांकि, सिवाच इससे पहले भी तीन बार पार्टी बदल चुके हैं।उन्होंने वरिष्ठ सर्जन से राजनीतिक करिअर की शुरुआत कांग्रेस के साथ की थी। इसके बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की। मगर, 2019 के चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज होकर पार्टी छोड़कर जजपा का दामन थाम लिया था। वहीं, दूसरी तरफ जजपा के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह ने कहा कि डॉ. सिवाच ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होकर गद्दारी की, इसलिए कुछ दिन पहले ही पार्टी से निलंबित कर दिया था।
पिछले दिनों भूपेंद्र सिंह हुड्डा से की थी मुलाकात
डॉ. सिवाच ने पिछले दिनों पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मुलाकात की थी, तभी से उनके कांग्रेस में जाने के कयास लग रहे थे। हालांकि, फिलहाल डॉ. सिवाच ने किसी पार्टी में जाने का एलान नहीं किया है। उनका तर्क है कि कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके फैसला लेंगे।
कोट
पार्टी लोगों से बनती है। लोग जजपा से जुड़ रहे हैं। डॉ. वीरेंद्र सिवाच पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे हैं। ऐसी हरकतें करने पर उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था। इससे पार्टी को कोई नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन
-निशान सिंह, प्रदेशाध्यक्ष, जननायक जनता पार्टी
कोट
जजपा के एजेंडे सिर्फ स्वयं तक ही सीमित रह गए हैं। जनता की समस्याओं के बारे में पूछे जाने पर हम जवाब तक नहीं दे पाते। पिछले कुछ समय से मेरी छवि धूमिल करने के उद्देश्य से मेरे विरुद्ध अपनी ही पार्टी के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों द्वारा षड्यंत्र रचे जा रहे थे। इसलिए मेरा पार्टी से मोहभंग हो गया।
-डॉ. वीरेंद्र सिवाच, प्रदेशाध्यक्ष, जजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ