{"_id":"67aa3d6976829a5ba90316fe","slug":"dmc-itself-went-to-the-houses-and-asked-whether-the-garbage-van-comes-or-not-also-checked-the-dustbins-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-129161-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: डीएमसी ने खुद घरों में जाकर पूछा, कचरे वाली गाड़ी आती है या नहीं, डस्टबिन भी जांचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: डीएमसी ने खुद घरों में जाकर पूछा, कचरे वाली गाड़ी आती है या नहीं, डस्टबिन भी जांचे
Mon, 10 Feb 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 10 Feb 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के सन्यास आश्रम रोड पर निरीक्षण करते हुए जिला नगर आयुक्त व नगर परिषद के अधिकारी
फतेहाबाद। स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर सोमवार को जिला नगर आयुक्त संजय बिश्रोई टीम के साथ खुद फील्ड में उतरे। डीएमसी ने संन्यास आश्रम रोड पर घरों में जाकर पूछा कि कचरे वाली गाड़ी उठान के लिए आती है या नहीं। इस दौरान लोगों ने कहा कि गाड़ी तो आ रही है। डीएमसी ने इस दौरान गीला व सूखा कचरे को लेकर डस्टबिन के बारे में भी लोगों से पूछा, लेकिन कई घरों में अलग-अलग डस्टबिन नहीं मिले।
डीएमसी ने गीला व सूखा कचरा अलग-अलग एकत्रित करके गाड़ी में डालने के निर्देश दिए। इससे पहले डीएमसी ने नगर परिषद कार्यालय का भी निरीक्षण किया और सफाई रखने के निर्देश दिए। कार्यालय में कई जगह पर गंदगी मिली तो इसको लेकर डीएमसी ने निराशा जाहिर की।
कचरा संग्रह स्थल का किया निरीक्षण :
डीएमसी ने बीघड़ रोड पर कचरा संग्रह स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान कचरे के किए जा रहे निस्तारण कार्य की भी जांच की। डीएमसी ने डोर टू डोर कचरा उठान एजेंसी के कर्मचारियों को भी निर्देश दिए कि गीला व सूखा कचरा अलग-अलग लें। अगर ऐसा नहीं करेंगे तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
निरीक्षण के लिए सात जोन में बांटा जा चुका है शहर :
इन अधिकारियों को वार्डों में जाकर करना होगा निरीक्षण
अधिकारी वार्ड
कार्यकारी अधिकारी 6, 7, 22, 23
लेखाधिकारी 12, 25, 26, 27
कार्यकारी अभियंता 4, 5, 8, 9
एमई 1,2, 3
जेई 11, 13, 14, 15
जेई 16, 17, 18, 19
जेई 10, 20, 21, 24
अगले माह हो सकता है स्वच्छ सर्वेक्षण :
नगर परिषद ने डोर टू डोर कचरा उठान, कचरा निस्तारण और 60 किलोमीटर क्षेत्र में सफाई के लिए निजी एजेंसी को ठेका दे रखा है। मार्च माह में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण मार्च माह में हो सकता है। इसको लेकर नगर परिषद तैयारियों में जुटा है। वजह यह है कि पिछले साल परिणाम में शहर बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाया था।