फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dizziness is going on for two weeks, medical is not being done for Divyang certificate

दो हफ्ते से काट रहे चक्कर, दिव्यांग प्रमाणपत्र के लिए नहीं हो रहा मेडिकल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Dizziness is going on for two weeks, medical is not being done for Divyang certificate
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में मेडिकल के लिए आवेदन मिलने का इंतजार करते हुए दिव्यांग व उनके साथ आ - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। साहब सुबह सात बजे से भूखे-प्यासे बैठे हैं कि उनका दिव्यांग प्रमाणपत्र को लेकर मेडिकल होगा। दो सप्ताह से चक्कर काट रहे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिसकी सिफारिश होती है उसका फार्म पहले निकाल दिया जाता है। ये बात बुधवार को नागरिक अस्पताल में लगे दिव्यांग मेडिकल कैंप में आए लोगों अपना दुख ब्या करते हुए कही।
विज्ञापन

बुधवार को नागरिक अस्पताल में लगाए कैंप में अव्यवस्था का माहौल रहा। कैंप में 200 से ज्यादा आवेदन पहुंचे लेकिन 70 लोगों के भी मेडिकल नहीं हो पाए। अधिकतर लोग ऐसे थे जो कि मेडिकल के लिए दो सप्ताह से चक्कर काट रहे हैं। सरकार के नए आदेश के मुताबिक दिव्यांगों के प्रमाण पत्रों की वेरिफिकेशन दोबारा हो रही है। जिला स्तर पर एक ही कैंप नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में लगाया जाता है। यहां जाखल, टोहाना, रतिया खंड से भी लोग मेडिकल करवाने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

12 बजे तक मिलता है मेडिकल के लिए फार्म, प्रक्रिया तक चले जाते हैं डॉक्टर
दिव्यांग प्रमाण पत्र को लेकर मेडिकल करवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाता है। आवेदन सिविल सर्जन कार्यालय के पास पहुंचता है। बुधवार को सिविल सर्जन कार्यालय का कर्मचारी नागरिक अस्पताल पहुंचता है और आवेदन को निकालता है और संबंधित लोगों को आवेदन की प्रक्रिया पूरी करवाने के बाद डॉक्टर के पास भेजा जाता है। बुधवार को कर्मचारी को आवेदन के प्रिंट निकलवाने के लिए माथापच्ची करनी पड़ी। 12 बजे तक लोगों को आवेदन मिले लेकिन प्रक्रिया पूरी करके जब डॉक्टर पास पहुंचे तो मेडिकल करने वाले चिकित्सक सीट छोड़ चुके थे। नागरिक अस्पताल में मेडिकल के लिए आर्थो सर्जन और फीजिशियन को दूसरे जिले से बुलाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहब! हम सुबह सात बजे ही आए हैं
दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए मेडिकल करवाने के लिए सुबह सात बजे आए थे लेकिन 12 बजे तक उनका नंबर नहीं आया है। बैठने को लेकर भी उचित व्यवस्था नहीं है।
-असलम, आवेदनकर्ता
मेडिकल करवाने के लिए दो सप्ताह से चक्कर काट रहा हूं लेकिन नंबर नहीं आया है। सुबह आठ बजे आ गए थे लेकिन फार्म ही नहीं दिया गया है। सिफारिश वालों के काम पहले हो रहे है।

-रायसिंह, आवेदनकर्ता
कोट
दस्तावेज निकालने में आ रही दिक्कत, सीएमओ कार्यालय को लिखा है पत्र :
दिव्यांग प्रमाण पत्र का मेडिकल बोर्ड सिविल सर्जन कार्यालय के अधीन है, उनके द्वारा ही यहां कैंप लगाया जाता है। दस्तावेज निकालने को लेकर दिक्कत आ रही है, ये व्यवस्था सुधारने के लिए सिविल सर्जन कार्यालय को पत्र लिख दिया गया है। बैठने की और पीने के पानी की व्यवस्था को लेकर कोई दिक्कत नहीं है।
- डॉ. राजेश चौधरी, एसएमओ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed