फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dividers were not cleaned, agency fined Rs 20,000

Fatehabad News: डिवाइडरों की नहीं हुई सफाई, एजेंसी पर 20 हजार जुर्माना

Mon, 21 Apr 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 21 Apr 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Dividers were not cleaned, agency fined Rs 20,000
फतेहाबाद के एमसी कॉलोनी में बस क्यू शेल्टर से पोस्टर उतरवाते हुए कर्मचारी
फतेहाबाद। शहर के हिसार-सिरसा रोड पर बने डिवाइडरों की सफाई न होने पर नगर परिषद प्रशासन ने एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की है। एजेंसी को सोमवार को 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इससे पहले भी नगर परिषद प्रशासन सफाई न करने पर सन राइज ग्रुप को जुर्माना लगा चुका है। शहर की सफाई व्यवस्था का जिला नगर आयुक्त संजय बिश्रोई ने टीम के साथ निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस दौरान डीएमसी को शहर के सिरसा रोड पर डिवाइडर के साथ गंदगी मिली। डिवाइडरों के आसपास और मुख्य रोड पर सफाई ही नहीं की जा रही थी। डीएमसी ने नगर परिषद अधिकारियों को एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


नगर परिषद प्रशासन ने एजेंसी को दे रखा है सफाई का ठेका

नगर परिषद के पास सफाई कर्मचारियों की कमी होने के चलते सन राइज ग्रुप को ठेका दे रखा है। एजेंसी को भट्टू रोड की तरफ का क्षेत्र सफाई के लिए दे रखा है। इसके अलावा दूसरी तरफ का क्षेत्र नगर परिषद प्रशासन अपने स्तर पर करवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस क्यू शेल्टर से उतारे गए पोस्टर :

नगर परिषद प्रशासन को आखिरकार खुद ही बस क्यू शेल्टर से पोस्टर हटाने पड़े हैं। प्रशासन ने सोमवार को एमसी कॉलोनी व अन्य जगहों पर बस क्यू शेल्टर पर लगे पोस्टरों को हटवाया। नगर परिषद प्रशासन ने संबंधित कोचिंग सेंटर को नोटिस देकर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था, लेकिन बावजूद इसके पोस्टर नहीं उतारे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed