फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Divider started breaking as soon as construction started, cracks appeared

Fatehabad News: निर्माण के साथ ही टूटने लगा डिवाइडर, आईं दरारें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Divider started breaking as soon as construction started, cracks appeared
फतेहाबाद के हिसार-सिरसा रोड निर्माण के साथ ही टूटा डिवाइडर
फतेहाबाद। नगर परिषद द्वारा हिसार-सिरसा रोड पर करवाया जा रहा डिवाइडर का निर्माण विवादों में आ गया है। निर्माण कार्य शुरू होते ही गड़बड़ी शुरू हो गई है। डिवाइडर निर्माण के साथ-साथ टूटने लगा है और जगह-जगह से दरारें भी आ गई हैं। बुधवार को नगर परिषद के एमई पीपी चोपड़ा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। टीम को भी कई जगहों से दरारें मिलीं और टूटा मिला।
विज्ञापन

नगर परिषद के एमई ने निर्माण कार्य रोकने और टूटे हिस्से को दोबारा बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा एजेंसी को नोटिस देने का दावा किया गया है। लेकिन दोपहर साढ़े 3 बजे संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने पड़ताल की तो एजेंसी द्वारा टूटे जगह पर दोबारा निर्माण होता नहीं मिला और नई जगह पर निर्माण कार्य जारी मिला। जबकि नगर परिषद के एमई ने सुबह ही काम रोकने के निर्देश दिए थे। बता दें कि नगर परिषद द्वारा एजेंसी से करीब 2.08 करोड़ से निर्माण करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल की भी आशंका जताई जा रही है। इसको लेकर नगर परिषद की तरफ से निर्माण कार्य से सैंपल भी लिया गया है। ये सैंपल जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। वहीं डिवाइडर की ऊंचाई भी कम नजर आ रही है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि 10 इंच ऊंचाई है जो कि पहले से ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवालय मार्केट तक तोड़ा डिवाइडर, हटाई ग्रिल

नगर परिषद द्वारा एजेंसी को ठेका दिया गया है। एजेंसी ने शिवालय मार्केट के सामने तक पुराने डिवाइडर को तोड़ दिया है और ग्रिल हटा दी है। इसके बाद अब सिरसा रोड पर सेतिया पैलेस से तोड़ी गई जगह तक निर्माण किया जा रहा है।
डिवाइडर के निर्माण को लेकर पहले हो चुका है विरोध
शहर के सुंदरीकरण को लेकर नगर परिषद द्वारा डिवाइडर के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया था। निर्माण के लिए निजी एजेंसी से डिजाइन भी तैयार करवाया गया। नगर परिषद इसका टेंडर लगाया तो नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची समेत कई संगठनों ने विरोध भी जताया था। प्रधान ने टेंडर रद्द करने के निर्देश भी दिए था। लेकिन बावजूद इसके नगर परिषद द्वारा काम शुरू करवाया गया। नगर परिषद द्वारा निर्माण को लेकर पहले लोक निर्माण विभाग से एनओसी भी ली गई।
कोट
डिवाइडर के निर्माण को लेकर निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान निर्माण ठीक नहीं मिला। ठेकेदार को काम सुधारने के निर्देश दिए थे और काम रुकवाया भी गया था।

-सविता टुटेजा, उपप्रधान नगर परिषद
कोट
हिसार-सिरसा रोड पर डिवाइडर का निर्माण हो रहा है। निर्माण के दौरान पानी की तराई कम हो रही है। इसके अलावा ट्रैफिक की वजह से वाइब्रेशन के कारण दरार आ रही है। एजेंसी को दोबारा निर्माण के लिए कहा गया है और काम रुकवाया गया है। अगर दोबारा काम चल रहा है तो जांच करवाते हैं।
-पीपी चोपड़ा, एमई नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed