फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   District Welfare Officer appointed after four months, pending work will be completed

Fatehabad News: चार माह के बाद जिला कल्याण अधिकारी नियुक्त, पूरे होंगे रुके काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
District Welfare Officer appointed after four months, pending work will be completed
फतेहाबाद। आखिरकार जिले में चार महीने बाद जिला कल्याण अधिकारी के पद पर नियुक्ति हो गई है। सिरसा के जिला कल्याण अधिकारी राकेश कुमार को फतेहाबाद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। गौरतलब है कि पिछले चार महीने से जिला अधिकारी का पद खाली हाेने के कारण आम जन को भारी परेशानी हो रही थी। अब पद पर अधिकारी नियुक्त होने से जिले के 1600 लाभार्थियाें के रुके हुए काम पूरे होंगे।
विज्ञापन

दरअसल, मार्च महीने में तत्कालीन जिला कल्याण अधिकारी लालचंद डूडी को रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ लिया था। इसके बाद 11 मार्च को उनको निलंबित कर दिया था। उसके बाद से उनके स्थान पर किसी और अधिकारी को तैनात नहीं किया गया था। अधिकारी का पद खाली होने से आमजन को आ रही समस्याओं को अमर उजाला ने भी प्रमुख से उठाया था। 24 जून को समाचार प्रकाशित कर राजनेताओं व प्रशासन का ध्यान इस समस्या पर दिलाया गया। इसके बाद जनप्रतिनिधियों ने मामला मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तक पहुंचाया। सिरसा दौरे पर आए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सिरसा के जिला कल्याण अधिकारी राकेश कुमार को अतिरिक्त कार्यभार सौंपने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन


इन कामों को मिलेगी गति
जिला कल्याण अधिकारी के पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपे जाने के बाद अब जिले के मुख्यमंत्री शगुन योजना के 1375 लाभार्थी, अंतरजातीय विवाह शगुन योजना के 90 लाभार्थी, आंबेडकर मेधावी छात्र योजना के लाभार्थी कक्षा दसवीं और 12वीं में अधिक अंक प्राप्त करने वाले 129 विद्यार्थियों और अत्याचार निवारण योजना के 30 लाभार्थियों को लाभ मिलेगा। इनका रुका हुआ पैसा अब जारी होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
मुझे फतेहाबाद के जिला कल्याण अधिकारी के तौर पर अतिरिक्त कार्यभार मिला है। मैंने अपना कार्यभार संभाल लिया है। विभाग से संबंधित लाभार्थियों के रुके हुए काम जल्द ही पूरे करवाने की कोशिश की जाएगी।
-राकेश कुमार, जिला कल्याण अधिकारी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed