फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   District gets 15 medical officers, Tohana gets maximum number of six doctors

फतेहाबाद: जिले को मिले 15 मेडिकल ऑफिसर, टोहाना को सबसे ज्यादा छह डॉक्टर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
District gets 15 medical officers, Tohana gets maximum number of six doctors
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने प्रतीक्षा सूची में शामिल डॉक्टरों को अस्पताल अलॉट कर दिए हैं। जिले के फतेहाबाद, रतिया, टोहाना और भूना अस्पताल को 15 नए डॉक्टर मिले हैं। उप नागरिक अस्पताल टोहाना को सबसे ज्यादा 6 नए डॉक्टर मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने पहले 12 अगस्त को डॉक्टरों को अस्पताल अलॉट किए थे। इस दौरान जिले को 62 नए डॉक्टर मिले थे। इसमें करीब 20 डॉक्टरों ने ज्वाइन नहीं किया था।
विज्ञापन

अब स्वास्थ्य विभाग ने नए डॉक्टरों की सूची जारी की है। जिला नागरिक अस्पताल फतेहाबाद को मात्र दो ही नए डॉक्टर मिले हैं। यहां पर डॉक्टरों के सात पद खाली है। टोहाना में डॉक्टरों के 16 और रतिया में डॉक्टरों के सात पद खाली है। जिला नागरिक अस्पताल में अभी भी विशेषज्ञों की कमी है। यहां पर फीजिशियन, आर्थो सर्जन, जनरल सर्जन, महिला रोग विशेषज्ञ आदि के पद खाली है। हड्डी रोग विशेषज्ञ न होने के चलते मरीजों को अग्रोहा मेडिकल रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले को मिले ये नए डॉक्टर
डॉक्टर अलॉट हुआ अस्पताल
अमनदीप उप नागरिक अस्पताल टोहाना
राजपाल सिंह नागरिक अस्पताल फतेहाबाद
पूनम उप नागरिक अस्पताल टोहाना
कृष्ण सिंह उप नागरिक अस्पताल रतिया
धनराज सीएचसी भूना
अर्पणा प्रसाद नागरिक अस्पताल फतेहाबाद
विवेक पीएचसी नहला
योगेश कुमार सीएचसी भूना
आकांशा पूनिया उप नागरिक अस्पताल टोहाना
हर्ष शर्मा उप नागरिक अस्पताल रतिया
प्रणव सरदाना सीएचसी भूना
विकास सूद उप नागरिक अस्पताल रतिया
मिनाक्षी कुमारी उप नागरिक अस्पताल टोहाना
प्रियंका उप नागरिक अस्पताल टोहाना
रेणु उप नागरिक अस्पताल टोहाना
कोट
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नए मेडिकल ऑफिसर को अस्पताल अलॉट किए गए हैं। जिले को 16 नए डॉक्टर मिले हैं। जिले में डॉक्टरों की काफी हद तक कमी खत्म हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed