फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dispute over liquor and beer, youth shot dead, two injured

Fatehabad News: शराब व बीयर लेने को लेकर हुआ विवाद, युवक की गोली मारकर हत्या, दो घायल

Sun, 14 Apr 2024 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 14 Apr 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Dispute over liquor and beer, youth shot dead, two injured
गांव गोरखपुर में शराब ठेके के बाहर झगड़े की सीसीटीवी फुटेज। सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


भूना (फतेहाबाद)। गांव गोरखपुर में ठेके पर मुफ्त में शराब व बीयर लेने को लेकर हुए विवाद में युवक सुनील उर्फ गब्बू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमले में दो साथी घायल हो गए। घटना शुक्रवार रात की है। रात में ही एसपी आस्था मोदी, डीएसपी जगदीश काजला ने घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं, भूना पुलिस ने घायल नाबालिग गुरमीत के बयान पर गांव गोरखपुर निवासी सन्नी व सेल्समैन दीपक के खिलाफ मारपीट करने, हत्या व हत्या प्रयास तथा शस्त्र अधिनियम एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

गांव गोरखपुर निवासी नौवीं कक्षा के नाबालिग छात्र (17) ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि शुक्रवार रात्रि गोरखपुर से भूना रोड पर पेट्रोल पंप के पास बने ठेके से वह बीयर लेने गया था। ठेके पर उस समय सेल्समैन दीपक था। उससे मैंने बीयर की बोतल मांगी तो सेल्समैन ने देने से इन्कार कर दिया और कहने लगा कि तू सुनील उर्फ गब्बू का भाई है क्या। मैंने हां कहकर पूछा क्या बात है। सेल्समैन ने कहा कि तुझे पता लग जाएगा और मेरे सामने गोरखपुर के ही सन्नी नामक युवक को फोन करके बुला लिया। सन्नी के आने के बाद दोनों ने डंडे से मेरी पिटाई की। इसके बाद मैंने सुनील उर्फ गब्बू को पूरी जानकारी दी तो वह नितिन को साथ लेकर ठेके पर पहुंचा। उन्होंने जब सन्नी और दीपक से मारपीट के बारे में पूछा तो उन्होंने इन्कार कर दिया। दोनों ने कह दिया कि गुरमीत की कोई पिटाई नहीं की, ठेके पर लगे सीसीटीवी दिखा देते हैं। जब हम ठेके के ऊपर चौबारे में गए तो उन्होंने सीसीटीवी फुटेज दिखाने से इन्कार कर दिया। इसके बाद हम छत से नीचे आए तो पीछे से सन्नी ने हाथ में लिए हुए पिस्तौल से नितिन की तरफ फायर कर दिया, गोली नितिन गर्दन में लगी तो वह जमीन पर गिर पड़ा। जब सुनील उर्फ गब्बू ने मुड़कर देखा और सन्नी से कहा कि तूने यह क्या कर दिया, तो इतना कहते ही सन्नी ने दूसरा फायर सुनील उर्फ गब्बू पर कर दिया, जिसके सीधी छाती में गोली लगी। घटना के बाद तुरंत दोनों ही घायलों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टर ने सुनील उर्फ गब्बू को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सुनील उर्फ गब्बू हत्या, मारपीट व चोरी के मामलों में था जमानत पर

सुनील उर्फ गब्बू पर भूना थाने में दो अलग-अलग मामले दर्ज हैं। उस पर 28 जुलाई 2018 को एक युवक की हत्या का आरोप था। गांव के ही एक अनुसूचित जाति वर्ग के युवक का अपहरण करके उसकी हत्या कर देने के मामले में मुख्य आरोपी था। 24 सितंबर 2022 को मारपीट व चोरी करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ था। दोनों ही मामलों में वह करीब डेढ़ महीने पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। सुनील उर्फ गब्बू का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेड लेवल और बीयर फ्री में मांगी, भांभू गैंग के सदस्य हैं मांगने वाले : सेल्समैन
फोगाट वाइन शराब ठेके के सेल्समैन दीपक ने बताया कि शुक्रवार रात को नितिन व गुरमीत ने ठेके पर आकर दो रेड लेवल शराब और बीयर की बोतल मांगी। जब उनसे पहले ली हुई शराब के पैसे मांगे तो उन्होंने धमकी भरे लहजे में कहा कि आप जानते नहीं हम भांभू गैंग के हैं। पहले भी तुम्हारे ठेकेदार को सबक सिखा चुके हैं। उपरोक्त दोनों से कहा गया कि ठेकेदार से फोन करवा दो, मैं फ्री तब ही दे पाऊंगा। सेल्समैन का कहा कि इतनी महंगी शराब के पैसे भुगतने की मेरी हिम्मत नहीं है। शराब फ्री में देने से इन्कार करने के बाद नितिन व गुरमीत ने उसकी पिटाई कर दी। वहीं, सुनील उर्फ गब्बू को फोन करके मौके पर बुला लिया। इसके बाद शराब ठेके पर काफी गहमा-गहमी हुई। गोरखपुर निवासी सन्नी जब सेल्समैन की पिटाई करने को लेकर सुनील उर्फ गब्बू से बातचीत करने लगा तो दोनों आपस में गालीगलौज हो गए। सन्नी ने रिवाल्वर निकाल कर फायरिंग कर दी, जिसमें नितिन व संदीप उर्फ गब्बू गोली लगने के बाद घायल हो गए।

---------

भूना पुलिस ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में सुनील के शव का पोस्टमार्टम करवाया है। दो लोगों के खिलाफ हत्या, हत्या प्रयास व मारपीट तथा शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। - जगदीश काजला, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed