फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dispute escalates in Bhattukalan Panchayat Samiti; Vice Chairman and members accuse Chairperson of stalling work

Fatehabad News: भट्टूकलां पंचायत समिति में विवाद बढ़ा, वाइस चेयरमैन और सदस्यों ने लगाए चेयरपर्सन पर काम रोकने के आरोप

Fri, 05 Dec 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 05 Dec 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Dispute escalates in Bhattukalan Panchayat Samiti; Vice Chairman and members accuse Chairperson of stalling work
भट्टूकलां पंचायत समिति के काम न होने पर डीसी के पास पहुंचे सदस्य संवाद
फतेहाबाद। भट्टूकलां पंचायत समिति में चेयरपर्सन ज्योति लूणा और समिति सदस्यों के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। समिति की चेयरपर्सन ने वीरवार को पूर्व विधायक दुड़ाराम पर काम नहीं होने देने के आरोप लगाने के बाद धरना देने का अल्टीमेटम दिया है। अब समिति सदस्य शुक्रवार को डीसी से मिलने पहुंचे। इन सदस्यों ने चेयरपर्सन पर ही विकास कार्यों में मनमानी के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


वाइस चेयरमैन बंसीलाल भीगासरा के नेतृत्व में आए इन सदस्यों ने डीसी को दी शिकायत में बताया कि 19 दिसंबर 2023 को विकास कार्यों के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए थे। मगर चेयरपर्सन ने अभी तक इन कार्यों की अनुमति नहीं दी। इसके बाद 6 अगस्त 2024 की बैठक में भी सभी सदस्यों ने विकास कार्यों की सूची रखी। चेयरपर्सन ने इन्हें भी आगे नहीं बढ़ने दिया।
विज्ञापन


शिकायत में कहा कि बीडीपीओ भट्टू कलां ने 4 अगस्त 2025 को समिति सदस्यों की शिकायत पर अधिकारियों को सभी विकास कार्य शुरू करने के निर्देश दिए थे। मगर चेयरपर्सन ने अधिकारियों पर दबाव बनाकर फाइलें रोक दीं और पेमेंट मंजूर नहीं होने देने की धमकी दी। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती के पास पहुंचे समिति सदस्यों ने मांग की कि वह पूरे मामले की जांच करवा कर विकास कार्य जल्द शुरू करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed