फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dispute among transgenders over asking for congratulations, reached the police station

Fatehabad News: बधाई मांगने के मामले में किन्नरों में विवाद, पुलिस चौकी में पहुंचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Dispute among transgenders over asking for congratulations, reached the police station
कुलां पुलिस चौकी में धरने पर बैठे किन्नर। 
कुलां। क्षेत्र में बधाई मांगने के मामले में किन्नरों के दो गुट आमने सामने हो गए हैं। इसे लेकर गद्दीनशीन महंत पक्ष के किन्नरों ने कुलां पुलिस चौकी में पहुंच कर हंगामा किया। पुलिस की ओर से इस मामले में उचित कार्रवाई के आश्वासन पर गद्दीनशीन महंत पक्ष के लोग शांत हुए।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने पुलिस चौकी परिसर में शांतिमय ढंग से प्रदर्शन भी किया। गौरतलब है कि कुलां क्षेत्र में बधाई मांगने के लिए किन्नरों के दो गुटों में पिछले काफी समय से विवाद चल रहा है। इससे पहले किन्नरों की ओर से आपसी बातचीत से मामले को सुलझाने का प्रयास भी किया गया है, लेकिन कोई हल नहीं निकला है।
विज्ञापन

इसे लेकर बुधवार को गद्दीनशीन संतोष महंत पक्ष के किन्नर एकत्र होकर कुलां पुलिस चौकी में पहुंचे और हंगामा किया। किन्नर पुलिस चौकी के परिसर में बैठ गए और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान संतोष महंत ने बताया कि वह लंबे समय से कुलां व जाखल क्षेत्र में गद्दीनशीन हैं। उक्त क्षेत्र में बधाई मांगना उनका अधिकार है। उनका आरोप है कि बाहरी क्षेत्र के कुछ नकली किन्नर उनके क्षेत्र में आकर बधाई मांग रहे हैं। जब उन्हें ऐसा करने से रोका जाता है तो वह गुंडागर्दी पर उतारू हो जाते हैं। इसे लेकर उनकी ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है। महंत संतोष ने बताया कि पुलिस की ओर से उन्हें उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

उन्होंने कहा कि उनके साथ पूरा गांव व ग्राम पंचायत का भी सहयोग है। ऐसे में वह किसी भी सूरत में नकली किन्नरों को अपने क्षेत्र में घुसने नहीं देंगे। कुलां चौकी प्रभारी ने बताया कि संतोष महंत पक्ष के किन्नर चौकी में आए थे। उक्त पक्ष की ओर से इस मामले में और किन्नरों को भी बुलाया गया है। किन्नरों की मीटिंग के लिए 7 जनवरी का दिन रखा गया है। उस मीटिंग में जो भी बात सामने आएगी, उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

पवन कुमार

पवन कुमार

पवन कुमार

पवन कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed