फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Discrepancy found in stock, notice issued to depot operator

Fatehabad News: फतेहपुरी के डिपो संचालक को नोटिस

Fri, 13 Jun 2025 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 13 Jun 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Discrepancy found in stock, notice issued to depot operator
राशन डिपो का निरीक्षण के बाद निर्देश देते हुए एसडीएम।
टोहाना। एसडीएम प्रतीक हुड्डा ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ वार्ड 20, 16, 14, चंदड़ खुर्द व फतेहपुरी के राशन डिपो का निरीक्षण किया। इस दौरान फतेहपुरी के राशन डिपो में अनियमितता मिली तो डिपो संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

एसडीएम प्रतीक हुड्डा ने प्रत्येक डिपो पर उपलब्ध राशन की मात्रा का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। उन्होंने डिपो संचालकों से पीओएस मशीन के डेटा की समीक्षा की और उसमें दर्ज स्टॉक की स्थिति का राशन स्टॉक से तुलनात्मक मिलान किया। निरीक्षण के दौरान यह स्पष्ट किया गया कि स्टॉक बोर्ड हर डिपो पर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित होना चाहिए और उस पर प्रतिदिन की अद्यतन जानकारी अंकित की जानी चाहिए, ताकि उपभोक्ताओं को डिपो की स्थिति की सटीक जानकारी मिल सके।
विज्ञापन

एसडीएम ने निर्देश दिए कि डिपो तय समय पर खोले जाएं और राशन वितरण प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को सरकार द्वारा निर्धारित मात्रा और गुणवत्ता का राशन बिना किसी बाधा के उपलब्ध हो, यह सुनिश्चित करना डिपो संचालकों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस दौरान खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के उप निरीक्षक रविन्द्र कुमार, भीम ऑपरेटर एवं अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed