फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Disclosure: He got angry and hit a brick due to repeated family comments

खुलासा : नशे में पारिवारिक टिप्पणी करने पर हुई हत्या

Thu, 12 Jun 2025 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 12 Jun 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Disclosure: He got angry and hit a brick due to repeated family comments
पुलिस गिरफत में हत्या आरोपी राजकुमार। संवाद
टोहाना। गांव डांगरा में 70 वर्षीय हरि सिंह के की ईंट से वार कर हत्या करने के मामले में खुलासा हुआ है कि पारिवारिक टिप्पणी से परेशान होकर यह वारदात हुई। डीएसपी उमेद सिंह ने पूछताछ के बाद यह खुलासा किया है।
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मृतक के बेटे के बयान पर आरोपी राजकुमार के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों सौंप दिया है। डीएसपी के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी लड़ाई-झगड़े व चोरी के केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

यू हुआ खुलासा :



डीएसपी ने बताया कि गांव लोहाखेड़ा रोड स्थित नहर के पास हरि सिंह व राजकुमार मौजूद थे। दोनों ने शराब पी रखी थी। इस दौरान दोनों के बीच पारिवारिक टिप्पणी के चलते कहासुनी हो गई। दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि राजकुमार ने हरि सिंह के सिर पर ईंट से कई वार किए। जिससे हरि सिंह बेहोश होकर गिर गया। हरि सिंह को घायल अवस्था में नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया है। घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह खुद पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने आरोपी राजकुमार को गांव डांगरा में पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed