फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Direct bus service to the destination started, 30 devotees traveled on the first day, the roadways set the fare at 320 rupees.

Fatehabad News: मुकाम के लिए सीधी बस सेवा शुरू, पहले दिन 30 श्रद्धालुओं ने किया सफर, रोडवेज ने तय किया 320 रुपये किराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Direct bus service to the destination started, 30 devotees traveled on the first day, the roadways set the fare at 320 rupees.
फतेहाबाद से मुकाम के लिए शुरू हुई बस को रवाना करते रोडवेज अ​धिकारी। 
फतेहाबाद। श्रीजंभेश्वर भगवान के मुकाम धाम में चल रहे मेले को ध्यान में रखते हुए फतेहाबाद रोडवेज ने बुधवार से श्रद्धालुओं के लिए सीधी बस सेवा शुरू की। यह बस फतेहाबाद से सीधे मुकाम तक चलेगी, जिससे बिश्नोई समाज सहित आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को यात्रा में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

रोडवेज बस रोजाना सुबह 9:15 बजे फतेहाबाद के नए बस स्टैंड से रवाना होगी और शाम 6 बजे मुकाम पहुंचेगी। वापसी सेवा अगले दिन सुबह 10 बजे मुकाम से शुरू होकर शाम 6:30 बजे फतेहाबाद पहुंचेगी। फतेहाबाद से मुकाम तक का किराया प्रति व्यक्ति 320 रुपये तय किया गया है। यह सेवा मेले के समाप्त होने तक 2 अक्तूबर तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

बिश्नोई बाहुल्य गांवों को सबसे अधिक लाभ
रोडवेज यातायात शाखा के चीफ इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया कि पहले दिन कुल 30 श्रद्धालु बस से मुकाम मेले में शामिल होने गए। इनमें फतेहाबाद से 10, धांगड़ से 6, बड़ोपल से 12 और खारा खेड़ी से 5 यात्री शामिल थे। सीधी बस सेवा शुरू होने से श्रद्धालुओं को बार-बार बस बदलने की परेशानी से राहत मिलेगी और यात्रा अधिक आरामदायक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed