फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dinesh in Fatehabad, Ved in Ratia and Suresh in Tohana became the kings of the bar

Fatehabad News: फतेहाबाद में दिनेश, रतिया में वेद टोहाना में सुरेश बने बार के सरताज

Fri, 28 Feb 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 28 Feb 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Dinesh in Fatehabad, Ved in Ratia and Suresh in Tohana became the kings of the bar
फतेहाबाद में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने जाने के बाद खुशी जाहिर करते हुए वकीलसंवाद
फतेहाबाद। बार एसोसिएशन फतेहाबाद, रतिया और टोहाना में शुक्रवार को मतदान के बाद शाम को नतीजे घोषित कर दिए गए। इसमें फतेहाबाद में दिनेश गेरा, रतिया में वेद कंबोज और टोहाना में सुरेश गिल को बार का अध्यक्ष चुना गया है।
विज्ञापन

दिनेश गेरा 114 वोटों से जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए है। यहां त्रिकोणीय मुकाबला था। रतिया में वेद कंबोज 10 वोटों से और टोहाना में सुरेश गिल लगातार तीसरी बार अध्यक्ष चुने गए हैं।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के प्रधान व सचिव पद के लिए मतदान प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू हुई, जो कि 4 बजकर 30 मिनट तक चली। जिसमें कुल 636 में से 589 वोट पोल हुए। अध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट दिनेश गेरा को 331 वोट मिले, एडवोकेट सुभाष चन्द्र जांघू को 217 व एडवोकेट शशिबाला को 36 वोट मिले। दिनेश गेरा ने 114 वोटों से जीत हासिल की। वहीं सचिव पद के लिए एडवोकेट पुनीत भुटानी को 409 व एडवोकेट सुग्रीव गोदारा को 171 वोट मिले। पुनीत भूटानी ने 238 वोटों से जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव जीतने के बाद दिनेश गेरा व पुनीत भूटानी के समर्थकों ने उन्हें फूलमाला डालकर बधाई दी व ढोल पर खूब नाचे। चुनाव अधिकारी राकेश गर्ग व सदस्य आरएस चतरथ, कमलेश वशिष्ठ, प्रेम परमजीत कौर, राजेश गांधी व अनुज आनंद ने चुने गए अध्यक्ष दिनेश गेरा, सचिव पुनीत भूटानी व सर्वसम्मति से चुने गए उपप्रधान सतेंद्र बिश्नोई, सहसचिव शम्मी राठौड़, वित्त सचिव संदीप श्योरान, लाइब्रेरी इंचार्ज सुनील कुमार को प्रमाण पत्र वितरित किए और उन्हें जीत की बधाई दी।
प्रधान दिनेश गेरा ने जीतने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सभी का सहयोग है कि जीत का अंतर इतना रहा। उन्होंने कहा कि कोशिश रहेगी कि सभी के सहयोग से बार को आगे तक ले जाऊं। एडवोकेट पुनीत भूटानी ने कहा कि सभी भाइयों सहयोग से उन्हें इतने ज्यादा अंतर से जीत हासिल हुई है।

तीसरी बार अध्यक्ष बने सुरेश गिल 52 मतों से जीते

टोहाना। बार एसोसिएशन चुनाव शुक्रवार को संपन्न हो गए। इसमें सुरेश गिल ने अपने प्रतिद्वंद्वी सत्यवान को 52 वोट से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की और अध्यक्ष चुने गए हैं। वहीं उप प्रधान पद पर अनुराग जैन ने अपने प्रतिद्वंद्वी सतबीर को 96 वोट से हराकर जीत दर्ज की। विजेताओं ने खुशी मनाकर अपनी जीत का इजहार किया। चुनाव पर्यवेक्षक केवल कृष्ण सिंगला ने बताया कि इस चुनाव में 291 मतदाताओं ने भाग लिया जिसमें से 276 अधिवक्ताओं ने मतदान किया और दो मत रद्द पाए गए। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए सुरेश गिल को 164 वोट मिले जबकि सत्यवान को 112 वोट मिले। वहीं उप प्रधान पद के लिए अनुराग जैन को 185 तो सतबीर को 89 वोट मिले। उन्होंने बताया कि इससे पहले सचिव पद के लिए नीरज गोयल, सह सचिव के लिए अंकित भालोटिया व कैशियर पद के लिए राजेश सभरवाल सर्वसम्मति से चुने जा चुके हैं। संवाद


वेद कंबोज 10 मतों से जीतकर बने बार एसोसिएशन के प्रधान
रतिया। बार एसोसिएशन रतिया के पदाधिकारियों के चुनाव में वेद कंबोज ने 10 मतों से जीतकर प्रधान चुने गए। गगन गिल उपप्रधान, विक्रम कंबोज सचिव, रविंदर सिंह संयुक्त सचिव बने। चुनाव अधिकारी राजकुमार गर्ग ने बताया कि चुनाव में कुल 269 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। इनमें से प्रधान पद के उम्मीदवार वेद कंबोज को 139 मत और कुलविंदर ढिल्लों को 129 मत मिले। वेद ने कुलविंदर को 10 मतों से हराकर प्रधान पद का चुनाव जीता। उपप्रधान पद के लिए गगन गिल को 137 और नेहा जसूजा को 131 मत मत मिले। गगन गिल छह मतों से जीते। सचिव पद के लिए राहुल मेहता और विक्रम कंबोज में कड़ा मुकाबला हुआ। इसमें विक्रम कंबोज को 136 और राहुल मेहता को 133 मत मिले। विक्रम तीन मतों से जीते। संयुक्त सचिव के चुनाव में दोनों उम्मीदवारों की आपसी सहमति होने पर सुखा राम ने रविंदर सिंह खाई को अपना समर्थन दे दिया था। इस कारण संयुक्त सचिव पद के लिए 50 मत डाले गए। इनमें से रविंद्र सिंह को 46 और सुखा राम को चार मत मिले। इस आधार पर 42 मतों से जीत कर रविंद्र सिंह संयुक्त सचिव चुने गए। इस अवसर पर मौजूद चुनाव प्रेक्षक बलवंत सिंह, सहायक चुनाव अधिकारी एडवोकेट तरुण जैन, राम चंद्र अलीकां, संदीप सिंह मेहरोक, नरेश अरोड़ा, गुरजंट सिंह सहित चुनाव कमेटी ने बताया कि एकमात्र उम्मीदवार होने के कारण राधेश्याम मशाल पहले ही निर्विरोध वित्त सचिव चुन लिए गए थे। चुनाव संपन्न होने पर सभी पांचों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed