{"_id":"675f2455f4af23f2d40c2e14","slug":"digitalization-survey-of-lal-dora-area-3577-properties-found-record-registered-on-ndc-portal-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-126444-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: लाल डोरा क्षेत्र का डिजिटलाइजेशन सर्वे पूरा, कई प्रॉपर्टी मालिक हुए बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: लाल डोरा क्षेत्र का डिजिटलाइजेशन सर्वे पूरा, कई प्रॉपर्टी मालिक हुए बाहर
Mon, 16 Dec 2024 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद। सरकार की स्वामित्व योजना के तहत शहर फतेहाबाद में लाल डोरा क्षेत्र का डिजिटलाइजेशन सर्वे पूरा हो गया है और इसका रिकॉर्ड भी नगर निकाय के एनडीसी पोर्टल पर अपलोड हो गया है।
रिकॉर्ड दर्ज होने के बाद कई प्रॉपर्टी मालिकों को झटका लगा है। इसमें कई प्रॉपर्टी मालिक लाल डोरा क्षेत्र से बाहर हो गए हैं और कई शामिल हो गए। कई ऐसे प्रॉपर्टी मालिक भी हैं जिन्हें नगर परिषद ने मैनुअल सर्वे के आधार पर प्रमाणपत्र जारी कर दिए थे।
नगर परिषद ने 60 प्रॉपर्टी मालिकों को स्वामित्व प्रमाणपत्र जारी कर दिए थे। लेकिन अब उन्हीं प्रॉपर्टी को लाल डोरे की माना जाएगा जिसका रिकॉर्ड एनडीसी पोर्टल पर आया है। शहर की करीब 15 कॉलोनियों की अलग-अलग प्रॉपर्टी लाल-डोरा में शामिल हुई है। जिसमें करीब 3577 प्रॉपर्टी शामिल हैं।
विज्ञापन
नगर परिषद प्रशासन ने इन प्रॉपर्टी मालिकों से आपत्ति मांगी है। प्रॉपर्टी मालिक अपना रिकॉर्ड चेक कर सकता है कि उसमें क्षेत्र, नाम, मोबाइल फोन नंबर और प्रॉपर्टी की श्रेणी ठीक है या नहीं है। अहम बात यह है कि लाल डोरा क्षेत्र में शामिल रिहायशी प्रॉपर्टी के मालिक का विकास शुल्क नहीं है जबकि कॉमर्शियल का शामिल है।
- लाल डोरा में इन क्षेत्र की प्रॉपर्टी हुई है शामिल
-बगीची मोहल्ला
- भीमां बस्ती
- मोहल्ला डेरेवाला
- जंडी मोहल्ला
- लंग मोहल्ला
- नजदीक अरोड़वंश धर्मशाला
- नजदीक पुराना बस स्टैंड
- नजदीक चिल्ली झील क्षेत्र
- नजदीक दुर्गा मंदिर
- जवाहर चौक
- नजदीक रेगर बस्ती
- रामनिवास मोहल्ला
- रेगर बस्ती
- शास्त्री नगर
- शिव चौक
- ठाकर बस्ती
- करवा सकेंगे रजिस्ट्री
लाल डोरा क्षेत्र में शामिल प्रॉपर्टी मालिक पहले रजिस्ट्री नहीं करवा सकते थे, क्योंकि इनका कोई रिकॉर्ड नहीं था। लेकिन अब निशानदेही होने के बाद एनडीसी पोर्टल पर रिकॉर्ड आ गया है। नगर परिषद स्वामित्व कार्ड जारी करेगा। जिसके आधार पर रजिस्ट्री हो पाएगी।
- लाल डोरा क्षेत्र का सर्वे होने के बाद रिकॉर्ड एनडीसी पोर्टल पर दर्ज हो गया है। पोर्टल पर अपना रिकॉर्ड चेक किया जा सकता है। अगर किसी को आपत्ति है तो वह ठीक करवा सकता है।
- सुरेंद्र कुमार, ईओ नगर परिषद, फतेहाबाद।