{"_id":"685992af020930252e0766f0","slug":"dial-112-vehicle-driver-suffered-a-heart-attack-while-on-duty-vehicle-collided-with-a-divider-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-135927-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: डायल 112 के चालक को हृदय आघात, डिवाइडर से टकराई गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: डायल 112 के चालक को हृदय आघात, डिवाइडर से टकराई गाड़ी
Mon, 23 Jun 2025 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 23 Jun 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के रतिया में डिवाइडर से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हुई ईआरवीस्त्रोत पुलिस विभाग
फतेहाबाद/रतिया। पुलिस विभाग की डायल 112 गाड़ी के चालक जनक राज को अचानक दिल का दौरा पड़ने से सोमवार को इनोवा गाड़ी बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। गनीमत रही कि इनोवा में सवार किसी पुलिसकर्मी को चोट नहीं आई। चालक को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।
पुलिस के अनुसार, डायल 112 इनोवा गाड़ी (ईआरवी-219) के चालक ईएएसआई 48 वर्षीय जनक राज सोमवार सुबह रतिया शहर में ही ड्यूटी पर मौजूद थे। उनके साथ एक एसपीओ और एक होमगार्ड का जवान था। जैसे ही जनक राज गाड़ी लेकर चलने लगे तो हृदय संबंधी दिक्कत हो गई और गाड़ी का संतुलन एकाएक बिगड़ गया।
इससे गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। इस पर साथी कर्मचारियों ने उनको संभाला और तत्काल सीएचसी में लेकर गए। वहां से फिर निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। बाद में जनक राज को फतेहाबाद रेफर कर दिया गया। अब उनको पीजीआई रोहतक भेजा गया है।