फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dhingasara will get the best village award in sex ratio

लिंगानुपात में ढिंगसरा को मिलेगा बेस्ट विलेज अवॉर्ड

Fri, 19 Mar 2021 11:04 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Dhingasara will get the best village award in sex ratio
स्वास्थ्य विभाग ने गांव ढिंगसरा को सबसे अधिक लिंगानुपात रहने पर बेस्ट विलेज अवॉर्ड के लिए घोषित किया है। गांव की तीन बेटियों को स्वास्थ्य विभाग डेढ़ लाख रुपये की अवार्ड राशि देकर सम्मानित करेगा। गांव ढिंगसरा में लड़कों के मुकाबले 448 लड़कियां ज्यादा पैदा हुई हैं। गांव का लिंगानुपात 1448 रहा है। जबकि जिले का लिंगानुपात इस बार 938 रहा था। वहीं दसवीं की परीक्षा में सबसे अधिक अंक लेने वाली गांव ढिंगसरा की बेटी सोनिका, संजोकता व मानसी को मेरिट के आधार पर अवॉर्ड राशि दी जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि गांवों में लिंगानुपात सुधारने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बेस्ट विलेज अवॉर्ड योजना शुरू कर रखी है। योजना के तहत डेढ़ लाख रुपये की राशि गांव को दी जाती है। योजना में शर्त है कि गांव को लिंगानुपात ज्यादा होना चाहिए और जनसंख्या पांच हजार से अधिक होनी चाहिए। गांव में दसवीं की परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाली लड़कियों को प्रोत्साहन के रूप में डेढ़ लाख रुपये दिए जाते हैं। जिले के गांवों का लिंगानुपात अवलोकन करने पर गांव ढिंगसरा का सबसे ज्यादा मिला। जनवरी से दिसंबर 2020 तक का लिंगानुपात 1448 रहा है। इसके अलावा गांव की जनसंख्या 5266 है।
विज्ञापन

तीन बेटियों को मिलेंगे डेढ़ लाख रुपये
गांव ढिंगसरा में मार्च 2020 में दसवीं कक्षा में सबसे अधिक अधिक अंक लेने वाली छात्राओं से आवेदन मांगे गए। 10 लड़कियों ने आवेदन किया। जांच के दौरान सोनिका, संजोकता, मानसी को मेरिट के आधार पर इनाम राशि के लिए चयन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग मेरिट के आधार पर प्रथम को 50 फीसदी, द्वितीय को 30 फीसदी और तृतीय को 20 फीसदी राशि देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
गांवों में लिंगानुपात सुधारने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बेस्ट विलेज अवॉर्ड योजना शुरू कर रखी है। बेस्ट विलेज अवॉर्ड के लिए इस बार गांव ढिंगसरा को चुना गया है। गांव की तीन बेटियों को मेरिट के आधार पर प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

- डॉ. मनीष बंसल, सिविल सर्जन।
कोट
गर्व की बात है कि गांव ढिंगसरा को बेस्ट विलेज अवॉर्ड के लिए चयनित किया गया है, इससे ज्यादा गर्व की बात ये है कि तीनों छात्राएं हमारे स्कूल से है। जिन्हें ये अवार्ड राशि मिलेगी। स्कूल की तरफ से भी बेटियों को समय-समय पर सम्मानित किया जाता है। मां-बाप भी बेटियों को बेटों से कम न समझें।
- रणसिंह रेपसवाल, प्रिंसिपल, शांति निकेतन स्कूल ढिंगसरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed