Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Devotees gathered on the third day of Shrimad Bhagwat Katha and praised the glory of the Lord.

Fatehabad News: श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़े श्रद्धालु, प्रभु की महिमा का किया गुणगान

Sat, 14 Nov 2026 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 14 Nov 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered on the third day of Shrimad Bhagwat Katha and praised the glory of the Lord.
फतेहाबाद में श्री दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना करतीं महिलाएं। 
फतेहाबाद। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा समिति, फतेहाबाद ने संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया है। कथा के तीसरे दिन श्री दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कैमरी आश्रम, हिसार से पधारे स्वामी राजदास जी महाराज ने कथा का वाचन किया।
विज्ञापन

उन्होंने अपने मधुर प्रवचनों और संगीतमय शैली से भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का गुणगान किया। इससे श्रद्धालु भावविभोर हो गए और भक्तिमय वातावरण बना रहा। स्वामी राजदास जी ने श्रीमद्भागवत कथा को मानव जीवन का दिव्य मार्गदर्शन बताया। उन्होंने कहा कि इसके श्रवण से हृदय में भक्ति, प्रेम और सद्भाव जागृत होता है।
विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं प्रेम, करुणा, त्याग और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। मनुष्य को सदैव भगवान का स्मरण करना चाहिए। प्रभु पर विश्वास रखने वाला व्यक्ति कठिन परिस्थितियों में विचलित नहीं होता। भगवान की भक्ति मन को शांति और आत्मा को संतोष देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा का संदेश
महाराज जी ने कहा कि भागवत कथा से अच्छे विचारों का संचार होता है। इससे जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है। हमें विनम्रता रखनी चाहिए और किसी का अहित नहीं करना चाहिए। दूसरों की सहायता करना और जरूरतमंदों की सेवा करना ही सच्ची भक्ति है। उन्होंने गीता के माध्यम से कर्म का संदेश दिया।

कर्तव्यों का पालन करना चाहिए
मनुष्य को फल की चिंता किए बिना अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। अहंकार, क्रोध, लोभ और मोह से दूर रहकर सत्य-धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए। समिति के प्रधान भूप सिंह प्रमाणी ने बताया कि कथा 18 नवंबर तक चलेगी। यह प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगी। उन्होंने शहरवासियों से कथा में पहुंचकर धर्मलाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed