फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Devotees danced to the songs of Sufi singer Kanwar Grewal

Fatehabad News: सूफी गायक कंवर ग्रेवाल के गीतों पर झूमे श्रद्धालु

Sat, 07 Jun 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 07 Jun 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Devotees danced to the songs of Sufi singer Kanwar Grewal
प्रस्तुति देते हुए सूफी गायक कलाकार कंवर ग्रेवाल। स्त्रोत- इंटरनेट मी​डिया
टोहाना। नया बाजार स्थित हजरत हजूर पीर कबीला शाह के 47वें उर्स में देर रात शानदार कव्वाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुमाता संतोष देवी ने किया। मुख्य आकर्षण के रूप में सूफी गायक कंवर ग्रेवाल ने अपनी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

उन्होंने सामने हो जब यार तो नचना पेंदा है और मस्त बना देन गे बीबा जैसे सूफी संगीत प्रस्तुत किए। हजारों की संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने उनका भव्य स्वागत किया। सेवादार जैकी चावला ने बताया कि चार दिवसीय उर्स कार्यक्रम में विभिन्न धार्मिक आयोजन हुए। 3 जून को गुरुजी स्वरूप प्राण प्रतिष्ठा और गुरु सत्संग हुआ।
विज्ञापन

4 जून को महिला सत्संग का आयोजन किया गया। 5 जून को रामायण पाठ के शुभारंभ के साथ ही झंडा रस्म और चद्दर रस्म अदा की गई। 6 जून को सुबह रामायण पाठ का भोग, विश्व शांति हवन यज्ञ और लंगर का आयोजन किया गया। कंवर ग्रेवाल ने सूफी संगीत से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद से भर दिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विधि विधान से दरगाह पर पूजा कर क्षेत्र की सुख शांति की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed