फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Devotees are busy preparing to welcome Ganpati, Ganesh idols are being decorated in the market

Fatehabad News: गणपति के स्वागत की तैयारी में जुटे भक्त, बाजार में सजने लगी गणेश की मूर्ति

Mon, 02 Sep 2024 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 02 Sep 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Devotees are busy preparing to welcome Ganpati, Ganesh idols are being decorated in the market
फतेहाबाद। गणेश चतुर्थी को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाजार में मिट्टी, पीओपी, आदि की मूर्तियां बाजारों में सजने लगी हैं। मूर्तिकारों ने गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। यह त्योहार 7 से शुरू होकर 17 सितंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

वहीं बाजारों में राम मंदिर के साथ पहली बार भगवान गणेश की मूर्ति भी आई हैं। लोग इस मूर्ति को भी काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। राजस्थान के पाली से सिरसा रोड पर आये मूर्तिकार प्रभुराम ने बताया की उन्होंने लगभग सभी मूर्तियां बनाकर तैयार कर ली है। उनके पास 200 रुपये से लेकर 15000 रुपये तक की मूर्तियां उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

वहीं थाना रोड पर स्थित दुकानदार ने बताया की उनकी दुकान पर मिट्टी व पीओपी दोनों ही मूर्तियां है। मिट्टी की मूर्ति 6 इंच से लगभग 3 फीट तक है जबकि पीओपी की मूर्ति 6 इंच से 8 फीट तक मिल जाती है। मूर्तियों पर रंग रोगन से लेकर आकर्षक परिधान पहनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इको फ्रेंडली प्रतिमाओं की है मांग
व्यापारी राकेश कुमार ने बताया कि पिछले कुछ सालों से मिट्टी के गणेश की मूर्तियों की मांग बढ़ी है, लेकिन वहीं कुछ ग्राहक मिट्टी की मूर्ति के दाम सुनकर पीओपी की मूर्ति को प्राथमिकता दे रहे हैं। मिट्टी की मूर्ति हैंडमेड होने के कारण पीओपी की तुलना में महंगी मिलती है। इस बार राम मंदिर के साथ पहली बार भगवान गणेश की मूर्ति भी बाजार में आई हैं। लोग इस मूर्ति को भी काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
-


हमारी दुकान पर दोनों प्रकार की मूर्तियां उपलब्ध है। जो न्यूनतम 200 रुपये से शुरू होकर अधिकतम 15000 रुपये तक है।
-प्रभुराम, दुकानदार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed