फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Devendra Singh Babli arrives in Tohana to seek support of Dada Subhash Barala, stir intensifies in political

Haryana: टोहाना में दादा सुभाष बराला का समर्थन लेने पहुंचे देवेंद्र सिंह बबली, राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज

Fri, 06 Sep 2024 02:12 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 06 Sep 2024 02:12 PM IST
सार

टोहाना की राजनीति में देवेंद्र सिंह बबली और सुभाष बराला लंबे समय से एक-दूसरे के धुरविरोधी माने जाते हैं। कई सार्वजनिक मंचों पर देवेंद्र बबली ने सुभाष बराला पर कटाक्ष किए हैं।

विज्ञापन
Devendra Singh Babli arrives in Tohana to seek support of Dada Subhash Barala, stir intensifies in political
पूर्व पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

भाजपा के उम्मीदवार बनाए जाने के बाद शुक्रवार को पूर्व पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के आवास पर पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में मुलाकात हुई, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। सूत्रों के अनुसार, देवेंद्र सिंह बबली इस मुलाकात के दौरान सुभाष बराला से समर्थन मांगने गए थे।

मुलाकात के वक्त सुभाष बराला ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों से मुलाकात कर रहे थे। हालांकि, दोनों नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई, इसकी जानकारी मीडिया को नहीं दी गई है।

विज्ञापन

यह मुलाकात इसलिए खास मानी जा रही है क्योंकि टोहाना की राजनीति में देवेंद्र सिंह बबली और सुभाष बराला लंबे समय से एक-दूसरे के धुरविरोधी माने जाते हैं। कई सार्वजनिक मंचों पर देवेंद्र बबली ने सुभाष बराला पर कटाक्ष किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सियासी गलियारों में चर्चा है कि सुभाष बराला की सहमति के बिना ही देवेंद्र सिंह बबली को टोहाना से भाजपा का उम्मीदवार बनाया गया है। इस कारण भाजपा के अंदर ही भीतरघात की आशंका जताई जा रही है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या सुभाष बराला देवेंद्र बबली का समर्थन करेंगे या टोहाना में भाजपा की अंदरूनी खींचतान और गहराएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed