फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Devendra Babli's family's wealth increased by Rs 12 crore in 5 years

Fatehabad News: 5 साल में 12 करोड़ रुपये बढ़ गई देवेंद्र बबली के परिवार की संपत्ति

Sun, 08 Sep 2024 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 08 Sep 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Devendra Babli's family's wealth increased by Rs 12 crore in 5 years
फतेहाबाद/टोहाना। टोहाना से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के परिवार की संपत्ति पांच साल में 12 करोड़ रुपये बढ़ गई है। साल 2019 के विधानसभा चुनाव के दौरान दिए गए शपथ पत्र में उन्होंने कुल संपत्ति 36 करोड़ रुपये दर्शाई थी। इस बार के शपथ पत्र में 48 करोड़ रुपये दर्शाई है।
विज्ञापन

देवेंद्र बबली के पास गुरुग्राम में फ्लैट है जबकि राजस्थान के उदयपुर में कॉमर्शियल संपत्ति है। देवेंद्र बबली के पास 30 तोला जबकि पत्नी सुनीता के पास 80 तोला सोना है। शपथपत्र के अनुसार पांच साल में एक करोड़ 45 लाख रुपये इनकम हुई है। वहीं, बबली की पत्नी की आय पांच साल में करीब एक करोड़ 36 लाख रुपये दर्शाई है। देवेंद्र बबली के पास 2 करोड़ 60 लाख 47 हजार 473 रुपये की चल संपत्ति है जबकि उनकी पत्नी सुनीता देवी के पास 3 करोड़ 66 लाख 74 हजार 258 रुपये की चल संपत्ति है।
विज्ञापन

बबली के अनुसार उसके पास 28 करोड़ 11 लाख 23 हजार 800 रुपये की अचल संपत्ति है। वहीं, उनकी पत्नी के पास 20 करोड़ 55 लाख 86 हजार 800 रुपये की अचल संपत्ति है। बबली द्वारा वर्ष 2019 में दिए हलफनामे के अनुसार 3 करोड़ 31 लाख 48 हजार 505 की चल संपत्ति तथा पत्नी की 73 लाख 74 हजार 657 रुपये की बताई गई थी। वहीं बबली की अचल संपत्ति 15 करोड़ 35 लाख 75 हजार 250 रुपये दिखाई थी, जबकि उनकी पत्नी के नाम 13 करोड़ 22 लाख 38 हजार 700 रुपये की संपत्ति दर्शाई थी। पहले बबली की आय पांच साल में करीब एक करोड़ 74 लाख रुपये दर्शाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...और हथियार भी हैं

पूर्व मंत्री बबली के पास एक लाइसेंसी बंदूक .12 बोर और पिस्तौल है। वहीं पत्नी के नाम पर एक राइफल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed