{"_id":"64749e94c9e79185c60e43e3","slug":"devender-babli-panchayat-minister-of-haryana-reached-the-government-school-in-tohana-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सरकारी स्कूल में पहुंचे पंचायती मंत्री बबली, बोले- मैं केवल मंत्री नहीं बेटियों, तुम्हारा चाचा भी हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: सरकारी स्कूल में पहुंचे पंचायती मंत्री बबली, बोले- मैं केवल मंत्री नहीं बेटियों, तुम्हारा चाचा भी हूं
Mon, 29 May 2023 06:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 29 May 2023 06:16 PM IST
सार
मंत्री ने बच्चों से गुरुजनों व माता पिता का सम्मान करने तथा मोबाइल से दूर रहने का संदेश दिया।। शिक्षा विभाग के डायरेक्टर को फोन करके स्कूल की समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के पंचायती मंत्री देवेंद्र बबली फतेहाबाद जिले के टोहाना के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पहुंचे। बबली ने छात्राओं से कहा कि मैं केवल मंत्री नहीं बेटियों, तुम्हारा चाचा भी हूं। उन्हें अच्छा लगता है, जब बेटियां चाचा कहती हैं। बेटियों को जो भी समस्याएं आ रही है, उनका समाधान करवाएंगे।
विज्ञापन
पंचायत मंत्री यहां पर मेरा टोहाना मैं भी संवारू प्रतियोगिता का संदेश देने आए थे। उन्होंने सभी छात्राओं से इस प्रतियोगिता में टोहाना के विकास के लिए अपने विचार देने का आह्वान किया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी रामरतन, प्रिंसिपल विनोद शर्मा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मेधावी छात्राओं तमन्ना, निशा, स्नेहा, सुमन, कुसम, अंजली, तनिषा को मंत्री ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
मार्गदर्शक की भूमिका में नजर आए विकास एवं पंचायत मंत्री
पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने अपने संबोधन में बेटियों को संदेश दिया कि वे अपने गुरुजनों का आदर करें, माता-पिता की बात मानें, मोबाइल का उपयोग सिर्फ पढ़ाई के लिए करें, स्वस्थ रहने के लिए शारीरिक खेलों में भागेदारी करें। उन्होंने अपने निजी अनुभव साझा करते हुए बताया कि उनकी दादी मां घर के साथ-साथ स्कूल में भी उनकी गुरु थी। दादाजी आजाद हिंद फौज के कैप्टन उमराव सिंह की प्रेरणा से उनमें जहां देशभक्ति का संचार हुआ, वहीं सामाजिक सेवा करने की उमंग की पैदा हुई।
विज्ञापन
छात्राओं ने कहा कि उनमें आया आत्मविश्वास, मंत्री से कर सकती हैं हर बात साझा
छात्रा निशा, रमन, अंजली ने बताया कि उन्हें अच्छा लगा कि यहां पर कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने मंच के माध्यम से उनका मार्गदर्शन किया। मंत्री ने प्रतियोगिता के बारे में बताया और मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया। इसके साथ जब मंत्री ने कहा कि वह उनके चाचा भी हैं तो उनका आत्मविश्वास और भी बढ़ा है कि वे अपनी हर बात मंत्री से साझा कर सकती हैं।
पंचायत मंत्री से बोलीं छात्राएं, स्कूल में है कमरों की कमी
प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली सोमवार को टोहाना शहर स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पहुंचे। मंत्री के समक्ष जब छात्राओं ने कमरों की कमी की समस्या रखी तो उन्होंने तुरंत शिक्षा विभाग के निदेशक को फोन मिलाया और फंड रिलीज करने के निर्देश दिए।
बोले- 1200 छात्राएं पढ़ती हैं, इनके पास बैठने के लिए पूरे कमरे ही नहीं, जल्द रिलीज किया जाएं पैसे
मंत्री बबली ने निदेशक से कहा कि इस स्कूल में 1200 छात्राएं पढ़ती हैं। इनके पास बैठने के लिए पर्याप्त कमरे ही नहीं है। 3 करोड़ 64 लाख रुपये से इसमें 14 कमरे और बनने थे। उसके लिए एस्टीमेट भेजा जा चुका है, लेकिन लंबे समय से पैसा मंजूर नहीं हुआ है। मंत्री ने निर्देश दिए कि इस पैसे को जल्द रिलीज किया जाए।
बता दें कि मंत्री देवेंद्र सिंह बबली स्कूल में मेरा टोहाना-मैं भी संवारू प्रतियोगिता का संदेश देने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने सभी छात्राओं से इस प्रतियोगिता में टोहाना के विकास के लिए अपने विचार देने का आह्वान किया।