फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Development work stalled... tenders cancelled for approach roads in 25 villages of the district

Fatehabad News: विकास कार्य अटके...जिले की 25 गांवों की फिरनियों को टेंडर रद्द

Thu, 11 Jun 2026 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 11 Jun 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Development work stalled... tenders cancelled for approach roads in 25 villages of the district
शहर का पंचायती राज विभाग का कार्यलय। संवाद
फतेहाबाद। जिले के 25 गांवों की मुख्य फिरनियों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए जारी करीब 22 करोड़ रुपये का टेंडर पंचायती राज विभाग ने वापस ले लिया है। टेंडर रद्द होने से प्रस्तावित विकास कार्य फिलहाल ठप हो गए हैं जिससे ग्रामीणों में निराशा है।
विज्ञापन

यह जिला स्तर पर पिछले एक वर्ष के दौरान आवंटित होने वाला पंचायती राज विभाग का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट था। वर्षों से जर्जर हालत में पड़ी फिरनियों के सुधार के लिए विभाग ने 21 करोड़ 98 लाख रुपये का अनुमान तैयार कर बजट स्वीकृत कराया था। इसके तहत 25 गांवों की मुख्य फिरनियों का निर्माण और सुदृढ़ीकरण किया जाना था।
विज्ञापन

टेंडर प्रक्रिया शुरू होने के बाद ग्रामीणों को उम्मीद जगी थी कि टूटी सड़कों, जलभराव और आवागमन की पुरानी समस्याओं से राहत मिलेगी। परियोजना पूरी होने पर गांवों की आधारभूत सुविधाओं में भी सुधार होने की संभावना थी। टेंडर वापस लिए जाने से अब विकास कार्य अनिश्चितता में पड़ गए हैं। अब नई प्रक्रिया शुरू होने तक संबंधित गांवों को इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
इन गांवों में होना था निर्माण
पंचायती राज विभाग की ओर से गांव हरपालू, जिल्लोपुर, जांडवाला सोत्तर, जापतेवाला, मढ़, मुसा खेड़ा, रत्ता टिब्बा, तामसपुरा, ठरवी, चिमो, गाजूवाला, ढाणी बिलासपुर, हैदरवाला, हमजापुर, रामसरा, सरवरपुर, सहनाल, बलियाला, भट्टू कलां, भट्टू खुर्द, ढाणी ईशर, धारसूलकलां, धारसूल खुर्द, धिड़, गदली और हांसपुर फिरनियों का निर्माण कार्य होना था।
--------
विकास कार्य अटके, ग्रामीण परेशान
टेंडर वापस लिए जाने के बाद दिलबाग, रणजीत और प्रकाश कुमार ने कहा कि टेंडर रद्द होने से अब फिरनी का निर्माण या सुधार कार्य शुरू नहीं हो सकेंगे। फिरनी की हालत बेहद खस्ता हैं। कई गांवों में सड़कों पर गहरे गड्ढे हैं तो कहीं जलभराव के कारण ग्रामीणों और वाहनों का गुजरना दूभर हो चुका है। प्रशासन के इस फैसले से गांवों का विकास प्रभावित हुआ है।

--------
:: मुख्यालय की ओर से टेंडर रद्द होने के बारे में जानकारी मिली थी। एक बार यह राशि वापिस चली गई है। आगे अगर कोई टेंडर लगा तो गांव की जर्जर फिरनियों सहित अन्य काम करवाया जाएगा।
- देवेंद्र, कार्यकारी अभिंयता, पंचायती राज विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed