फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Detailed report ready for laying sewer lines in new colonies

Fatehabad News: नई कॉलोनियों में सीवर लाइन बिछाने के लिए विस्तृत रिपोर्ट तैयार

Sun, 20 Oct 2024 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 20 Oct 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Detailed report ready for laying sewer lines in new colonies
फतेहाबाद के हरनाम सिंह कॉलोनी में पानी निकासी प्रबंध न होने से प्लॉट में खड़ा पानी
फतेहाबाद। नगर परिषद सीमा में शामिल हुई नई कॉलोनियों में सीवर लाइन डालने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने रफ एस्टीमेट की मंजूरी मिलने के बाद अब विस्तृत रिपोर्ट (डिटेल एस्टीमेट) तैयार किया है। बुधवार को जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मंजूरी के लिए मुख्यालय में लेकर जाएंगे।
विज्ञापन


यहां से मंजूरी मिलने के बाद विभाग टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा। करीब डेढ़ से दो माह का समय टेंडर की मंजूरी को लेकर लग सकता है। अधिकारियों की मानें तो करीब 55 करोड़ की लागत से सीवर लाइन डाली जाएगी। इसका फायदा करीब सात हजार घरों को होगा। फिलहाल स्थिति यह है कि यहां पर पानी निकासी का कोई प्रबंध नहीं है। गलियों में ही पानी भरा रहता है।
विज्ञापन


जनस्वास्थ्य विभाग को रफ एस्टीमेट की विधानसभा चुनाव से पहले मंजूरी मिल गई थी, लेकिन डिटेल एस्टीमेट बनाकर नहीं भेजा गया। अब स्थानीय अधिकारियों ने डिटेल के साथ एस्टीमेट तैयार किया है। इसमें संबंधित क्षेत्र में बिछाई जाने वाली पाइपों की लंबाई, डिस्पोजल टैंक शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------

कॉलोनियों में अलग-अलग बनेंगे डिस्पोजल टैंक

सीवर लाइन के जरिए डिस्पोजल टैंक में पानी की निकासी होगी। इसके बाद इसे मोटरों के जरिए खैराती खेड़ा स्थित एसटीपी में डाला जाएगा। हरनाम सिंह कॉलोनी और स्वामी नगर के लिए एक ही जगह पर डिस्पोजल टैंक बनेगा। इसके अलावा हंस कॉलोनी के लिए विभाग पशुपालन विभाग कार्यालय और महिला महाविद्यालय में जगह का चयन कर रहा था, लेकिन इसको लेकर सहमति नहीं बनी। बताया जा रहा है कि अब भोडिया खेड़ा गांव में जगह का चयन किया गया है।

-----------

पाइप लाइन डलने के बाद बननी हैं 8 करोड़ से सड़कें

पिछले साल ही शहर फतेहाबाद की 17 कॉलोनियां नियमित हुई थी। इसमें वह कॉलोनियां भी शामिल थीं जो कि हाल ही में नगर परिषद में शामिल हुई थी। सरकार की तरफ से इन कॉलोनियों में गलियों के निर्माण को लेकर 8 करोड़ रुपये का बजट जारी हुआ था। गलियों के निर्माण के लिए नगर परिषद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर चुका है। मगर सीवर लाइन को लेकर नगर परिषद अधिकारी इंतजार कर रहे हैं।


----------

पहले एस्टीमेट भेजा गया था और उसकी मंजूरी मिल गई थी। मगर अब डिटेल एस्टीमेट मांगा गया है, जो बुधवार को भेजा जाएगा। मंजूरी के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।

- सतपाल रोज, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed