{"_id":"695feaa92dd53276a3057ffa","slug":"despite-repaying-the-loan-the-farmer-did-not-get-the-noc-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-146712-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: लोन चुकाने के बावजूद किसान को नहीं मिली एनओसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: लोन चुकाने के बावजूद किसान को नहीं मिली एनओसी
Thu, 08 Jan 2026 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 08 Jan 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
रतिया में बैंक मैनेजर को ज्ञापन देते हुए किसान यूनियन के सदस्य। स्त्रोत यूनियन
रतिया। पंजाब नेशनल बैंक की रतिया शाखा में एक किसान को एनओसी न देने के मामले में भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने वीरवार को शाखा प्रबंधक राजीव बेखा को ज्ञापन सौंपा। जिला प्रधान निर्भय सिंह के नेतृत्व में यूनियन ने बैंक से मांग की कि किसान कर्मजीत सिंह को जल्द से जल्द नो ड्यूज सर्टिफिकेट जारी किया जाए।
निर्भय सिंह ने बताया कि किसान ने बैंक के निर्देशानुसार अपना लोन पूरी तरह चुका दिया है, बावजूद इसके बैंक प्रबंधन एनओसी जारी नहीं कर रहा है। लोन चुकाने के तीन दिन बाद बैंक ने अचानक 12,000 रुपये का पुराना बकाया बताया, जबकि पहले इसकी कोई सूचना नहीं दी गई थी और न ही इसका लिखित विवरण उपलब्ध कराया गया।
यूनियन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि एनओसी शीघ्र जारी नहीं की गई या बकाया का स्पष्ट लिखित विवरण नहीं दिया गया, तो वे बैंक के गेट पर धरना देंगे। उन्होंने प्रशासन और बैंक के उच्च अधिकारियों से तुरंत हस्तक्षेप करने की भी मांग की। किसान काला सिंह, प्रधान कर्मजीत सिंह, सर्वजीत सिंह समेत कई अन्य किसानों ने भी उपस्थित रहकर किसान को समर्थन जताया।