फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Despite police refusal, an awareness rally was taken out in the drug hub Gurunanakpura locality

Fatehabad News: पुलिस के मना के बाद भी नशे के गढ़ गुरुनानकपुरा मोहल्ले में निकाली जागरूकता यात्रा

Sat, 10 Jan 2026 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 10 Jan 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Despite police refusal, an awareness rally was taken out in the drug hub Gurunanakpura locality
फतेहाबाद के गुरूनानकपुरा मोहल्ले में नशे के ​खिलाफ महाश​क्ति चेरिटेबल ट्रस्ट के सांस्थापक यात्र
फतेहाबाद। नशे के खिलाफ मुहिम चला रहे महाशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक एवं भाजपा नेता भवानी सिंह के नेतृत्व में शनिवार दोपहर को नशे के गढ़ माने जाने वाले गुरुनानकपुरा मोहल्ले में जागरूकता रैली निकाली गई। वहीं इस दौरान झगड़े की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने नोटिस जारी करते हुए मना किया था, बावजूद इसके यह यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

वहीं यह यात्रा शांतिपूर्वक रही। इस दौरान गुरुनानकपुरा मोहल्ले की महिलाएं छतों से यात्रा को देखती रही। हालांकि भवानी सिंह ने यात्रा से एक दिन पहले डीजीपी को पत्र भेजकर जागरूकता यात्रा के लिए सुरक्षा मांगी थी। यात्रा मे सरपंच मोहन, दलबीर मताना, देवेन्द्र सरपंच, करण सरपंच, जोगिंद्र सरपंच, सुखराज सरपंच, कृष्ण सरपंच, पार्षद राजू तूडेवाल, बेअंत सिंह, डलवाल पंथ से बाबा गोरा सिंह, अशोक नंबरदार, अशोक रत्ता टिब्बा सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं इस दौरान ट्रस्ट व उनकी टीम ने सर्वसम्मति से फैसला लिया है कि यदि एक माह के अंदर पुलिस प्रशासन नशा कारोबारियों को रोकने में असफल रही तो गुरुनानकपुरा मोहल्ले में पक्का मोर्चा लगाकर वे ही नशा कारोबारियों को खदेड़ेंगे। बता दें कि गुरुनानकपुरा मोहल्ले को नशा तस्करों का गढ़ माना जाता है। यहां नशे के कारोबार से जुड़ी महिलाओं ने ट्रस्ट के संस्थापक भवानी सिंह व उनके परिवार को धमकी भी दी थी। हालांकि इस मामले में पुलिस 6 आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
गुरुनानकपुरा मोहल्ला में तैनात हैं 10 पुलिसकर्मी
गुरुनाननकपुरा मोहल्ला में नशा तस्करी रोकने के लिए पुलिस विभाग ने 10 कर्मियों की तैनाती की हुई है। पुलिस ने यहां पर बेरिकेडिंग भी की हुई है। नशे के खिलाफ मुहिम चला रहे ट्रस्ट के पदाधिकारियों का आरोप है कि यहां पर हेरोइन, गांजा के साथ-साथ मेडिकल नशा भी सप्लाई होता है। कई तस्करों ने घरों के बाहर निगरानी के लिए कैमरे तक लगा रखे हैं ताकि पुलिस टीमों पर निगरानी रखी जा सके।

फतेहाबाद के गुरूनानकपुरा मोहल्ले में नशे के खिलाफ महाशक्ति चेरिटेबल ट्रस्ट के सांस्थापक यात्र

फतेहाबाद के गुरूनानकपुरा मोहल्ले में नशे के खिलाफ महाशक्ति चेरिटेबल ट्रस्ट के सांस्थापक यात्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed