{"_id":"6995f3ac7e44f866da065062","slug":"despite-being-eligible-women-are-not-applying-for-the-lado-laxmi-yojana-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-148860-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पात्र होने के बाद भी महिलाएं नहीं कर रही लाडो लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पात्र होने के बाद भी महिलाएं नहीं कर रही लाडो लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन
Wed, 18 Feb 2026 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 18 Feb 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
शहर के क्रीड विभाग के कार्यालय में पहुंचे नागरिक। संवाद
फतेहाबाद। प्रदेश सरकार की दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना में महिलाओं में कम रूचि नजर आ रही है। जिले की महिलाओं में यह संशय है कि योजना की राशि प्राप्त राशि से पारिवारिक आय बढ़ जाएगी, जिसके चलते उनका राशन कार्ड निरस्त हो सकता है और सरकारी राशन मिलना बंद हो जाएगा।
हालांकि, प्रशासन की ओर से ऐसा कोई लिखित नोटिस जारी नहीं किया गया है। जिले में क्रीड विभाग के अनुसार कुल 98,760 महिलाएं इस योजना के लिए पात्र हैं। हालांकि, राशन कटने के डर और अन्य भ्रांतियों के कारण अब तक केवल 62,336 महिलाओं ने ही अपना पंजीकरण करवाया है। यह आंकड़ा कुल पात्रता का लगभग 63 फीसदी है।
आवेदन करने वाली महिलाओं में से अब तक 44,118 महिलाओं के खातों में राशि भेजी गई है। वहीं, योजना की पारदर्शिता और नियमितता बनाए रखने के लिए हर माह 36,699 पात्र महिलाएं पोर्टल पर अपनी फोटो अपडेट कर रही हैं, ताकि उनकी किश्त बिना किसी रुकावट के जारी रहे।
विज्ञापन
-- -
योजना की राशि व्यावसायिक आय नहीं
क्रीड विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि लाडो लक्ष्मी योजना महिला सशक्तीकरण सहायता है, न कि कोई व्यावसायिक आय। सामाजिक कल्याण की योजनाओं से प्राप्त राशि आमतौर पर राशन कार्ड की पात्रता के लिए गिनी जाने वाली वार्षिक आय में शामिल नहीं की जाती। ऐसे में जो महिलाएं योजना की पात्र वह बिना किसी डर के आवेदन करें।
--
फोटो अपडेट करने की अनिवार्यता
योजना का लाभ ले रही महिलाओं के लिए हर महीने फोटो अपडेट करना आवश्यक है। जिले में 36 हजार से अधिक महिलाएं नियमित रूप से कॉमन सर्विस सेंटर या मोबाइल एप के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जो महिलाएं आवेदन कर चुकी हैं लेकिन जिनकी राशि रुकी हुई है, उन्हें अपने बैंक खाते का डीबीटी सक्रिय करवाना अनिवार्य है।
-- -- -- -- --
:: योजना की पात्र महिलाओं से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। राशन कार्ड कटना महज एक अफवाह है। जो पात्र महिलाएं अब भी आवेदन से वंचित हैं, वे जल्द से जल्द अपनी ई-केवाईसी पूर्ण कर योजना का लाभ उठाएं।
-सुरेश कुमार, जिला प्रबंधक नागरिक संसाधन सूचना विभाग, फतेहाबाद।