फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   dera followear jam nh 10

डेरा प्रेमियों ने नेशनल हाइवे किया जाम

Thu, 31 Dec 2015 11:53 PM IST
फतेहाबाद/ अमर उजाला, ब्यूरो
फतेहाबाद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Thu, 31 Dec 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
dera followear jam nh 10
 
विज्ञापन

 डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा की मिमिक्री करने पर भड़के डेरा प्रेमियों ने बृहस्पतिवार को हिसार रोड पर संगत घर के सामने नेशनल हाइवे को करीब एक घंटे तक जाम रखा।

 डेरा प्रेमियों के गुस्से को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मिमिक्री करने वाले हास्य अभिनेता कीकू शारदा के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में मामला दर्ज किया तब जाकर डेरा प्रेमियों ने जाम खोला।
विज्ञापन


फतेहाबाद पुलिस ने डेरा सच्चा सौदा संगत के लोकल इंचार्ज लक्ष्मण दास अरोड़ा इंसा की शिकायत पर कीकू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि कार्यक्रम दिखाने वाले चैनल के खिलाफ भी कार्यवाही होगी, इस पर स्थिति अभी साफ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 लेकिन बताया गया है कि एसपी से मुलाकात के दौरान डेरा कमेटी ने एक नई शिकायत दी थी जिसमें सिर्फ कीकू शारदा पर ही कार्यवाही की बात कही गई है।

इस मामले में डेरा के हजारों श्रद्धालु पिछले दो दिन से प्रदर्शन कर रहे थे।
बृहस्पतिवार को सुबह से ही हजारों की संख्या में डेरे की महिलाएं और पुरुष श्रद्धालु हिसार रोड स्थित संगत घर में जुटना शुरू हो गए थे।

संगत घर में जिले के सभी इलाकों से लोग कैंटर, ट्रकों, कारों और बाइकों पर संगत घर पहुंचने लगे थे। संगत घर में डेरा प्रेमियों के जुटने की सूचना मिलते ही फतेहाबाद पुलिस अधिकारी भी अपने स्तर पर तैयारियों में जुट गए।

 एएसपी गंगाराम पूनियां, डीएसपी शमशेर सिंह दहिया और टोहाना डीएसपी रविंद्र तोमर सुबह ही सिटी थाने में पहुंच गए और पल-पल की खबर लेते रहे।

 इस दौरान विभाग ने भी शहर में जगह-जगह पुलिस बल तैनात कर दिया। साथ ही सिटी थाने में भी भारी पुलिस बल तैनात रहा।

पहले किया सत्संग, फिर खाया लंगर और लगा दिया जाम

सुबह से संगत घर में पहुंची संगत के लिए डेरा की ओर से ही हर चीज के लिए व्यवस्था की गई थी। डेरा में सुबह से ही हजारों लोगों के लिए खाने का इंतजाम शुरू कर दिए गए थे।

सुबह डेरा के संगत घर में भीड़ शुरू होते ही सत्संग शुरू कर दिया गया जो दोपहर एक बजे तक जारी रहा। इसके बाद संगत घर में ही बिठाकर संगत को लंगर कराया गया।

लंगर करने के लगभग आधे घंटे के बाद डेरा प्रेमियों ने सड़क पर आकर जाम लगा दिया। इस जाम में महिला श्रद्धालुओं की भी अच्छी-खासी संख्या थी।

कई वाहनों को जबरदस्ती रुकवाया, तीन जगह सड़क पर बैठे डेरा श्रद्धालु

नेशनल हाइवे पर जाम लगने के बाद कुछ वाहन चालक हाइवे के साथ लगते सेक्टर-3 में से होकर निकलने लगे तो गुस्साए डेरा प्रेमियों ने उन रास्तों को भी ब्लॉक कर दिया। इस दौरान कई श्रद्धालुओं ने निकल रहे कई वाहनों को जबरदस्ती भी रुकवा दिया।

सेक्टर की ओर से आ रही एक रोडवेज बस को भी जबरदस्ती रुकवा दिया गया जिसके कारण सवारियों को शहर तक पैदल ही आना पड़ा। जाम के दौरान डेरा प्रेमी नेशनल हाइवे पर तीन जगह जाम लगाकर बैठे रहे।

कुछ डेरा प्रेमी हिसार चुंगी के पास रोष मार्च कर रहे थे तो पुलिस के रोकने पर वो वही सड़क पर ही बैठ गए। इसके अलावा हिसार रोड पर सेक्टर के मोड़ के पास भी सड़क के दोनों ओर श्रद्धालु सड़क रोक कर बैठ गए। इसके अलावा भूना मोड़ को हिसार मोड़ से जोड़ने वाली सेक्टर की सड़क पर भी श्रद्धालु रास्ता रोक कर बैठे थे।

डीएसपी दहिया कमेटी सदस्यों को ले गए एसपी के पास

काफी देर से श्रद्धालुओं को समझाने में जुटे डीएसपी शमशेर सिंह दहिया आखिरकार डेरा की लोकल कमेटी के सदस्यों को एसपी से मिलने के लिए राजी करने में सफल हो गए।

 इसके बाद डेरा कमेटी के हेमंत चुघ, लक्ष्मण अरोड़ा और राजकुमार कामरा सहित लगभग 7 लोग एसपी से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे। लगभग आधे घंटे की मुलाकात के दौरान डेरा कमेटी ने एक नई शिकायत पुलिस कप्तान को दी। जिसके बाद एसपी ने उक्त अभिनेता के खिलाफ मामला दर्ज करने के आश्वासन दिया।


एसपी के आश्वासन मिलते ही डेरा कमेटी के सदस्य वापिस जाम की जगह पहुंचे और डेरा अनुयायियों को सारी बात बताकर उनसे जाम खोलकर संगत घर चलने को कहा।

डेरा कमेटी के सदस्य लक्ष्मण दास की शिकायत पर अभिनेता कीकू शारदा के खिलाफ भादंसं की धारा 295ए (धार्मिक भावनाएं भड़काने) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। कीकू की गिरफ्तारी के लिए टीमें भी गठित कर दी गई है।
विनोद कुमार, पीआरओ, पुलिस विभाग, फतेहाबाद ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed