फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dengue threat: City council to conduct fogging in city for 38 days

डेंगू का खतरा : नगर परिषद शहर में 38 दिन करवाएगी फॉगिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Dengue threat: City council to conduct fogging in city for 38 days
फतेहाबाद में लारवा को लेकर सकोरे की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शहर में डेंगू के खतरे को देखते हुए नगर परिषद सोमवार से फॉगिंग शुरू करने जा रहा है। शहर के अलग-अलग वार्डों में नप टीम फॉगिंग करेगी। इसको लेकर नगर परिषद ने शेड्यूल भी जारी कर दिया है। नप ने 1 अगस्त से लेकर 7 सितंबर तक कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है।
विज्ञापन

बता दें कि टाटा एस चालक गाड़ी में मशीन रखकर अलग-अलग कॉलोनियों में फॉगिंग करेंगे। दोपहर 2 बजे से लेकर रात 9 बजे तक शहर में की जाएगी। पिछले साल जिले में डेंगू के रिकॉर्ड तोड़ केस मिले थे। इसके चलते इस बार अलर्ट जारी किया गया है। जिले में डेंगू और मलेरिया को लेकर फिलहाल स्थिति कंट्रोल में है। जिले में अब तक डेंगू का कोई केस नहीं मिला है। पिछले साल जिले में डेंगू के 993 केस मिले थे। अब तक स्वास्थ्य विभाग सर्वे के दौरान लारवा मिलने पर 425 नोटिस जारी कर चुका है। सर्वे को लेकर जिले में 20 ब्लीडिंग चेकर लगाए गए है।
विज्ञापन

फॉगिंग को लेकर जारी शेड्यूल
कर्मचारी तारीख
गुरजंट सिंह 1 से 3
नरेंद्र कुमार 4 से 6
प्रताप 8 से 10
पवन कुमार 11 से 13
सुनील कुमार 18 से 20
सुनील कुमार 18 से 20
पवन कुमार 22 से 24
साहिल कुमार 25 से 27
नेपाल 29 से 31
अनिल कुमार 1 से 3
मेंबर सिंह 5 से 7
सोमदत रिजर्व स्टाफ
राजकुमार रिजर्व स्टाफ
कोट
बारिश के बाद डेंगू का खतरा बढ़ जाता है, इसके चलते शहर में फॉगिंग करवाई जा रही है। कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक शहर में फॉगिंग करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मुकेश शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed