फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dengue outbreak continues, 43 percent patients admitted to hospital

Fatehabad News: डेंगू का प्रकोप जारी, 43 फीसदी मरीज हुए अस्पताल में दाखिल

Tue, 26 Nov 2024 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 26 Nov 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Dengue outbreak continues, 43 percent patients admitted to hospital
फतेहाबाद में डेंगू को लेकर सर्वे करते हुए स्वास्थ्यकर्मी।
फतेहाबाद। डेंगू का प्रकोप जिले में जारी है। चपेट में आने वाले लोगों की इम्युनिटी कमजोर हो रही है और हालात ये है कि 43 फीसदी मरीज अस्पताल में दाखिल हो चुके हैं। जिले में मंगलवार को डेंगू के तीन नए मामले मिले हैं और आंकड़ा 116 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक भट्टूकलां निवासी 20 वर्षीय युवक, गांव दहमान निवासी 60 वर्षीय महिला, गांव अलीकां निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति डेंगू पॉजिटिव मिला है। जिले में डेंगू के मिले 116 मरीजों में से 51 मरीज अस्पताल में दाखिल हो चुके हैं। इसमें 10 मरीज सरकारी अस्पताल और 41 निजी में दाखिल हो चुके हैं। फिलहाल तीन मरीज अस्पताल में दाखिल हैं।
विज्ञापन



सर्वे में 0.76 फीसदी जगहों पर मिला लारवा
डेंगू पर कंट्रोल को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अप्रैल माह से सर्वे शुरू किया हुआ है। अब तक 3 लाख 93 हजार जगहों पर सर्वे किया गया। सर्वे के दौरान 3004 जगहों पर लारवा मिला है। अधिकारियों की माने तो लारवा गमलों, फ्रिज ट्रे और पानी की टंकियों में मुख्य तौर पर मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में डेंगू के पिछले सालों में मिल चुके केस :
वर्ष डेंगू मरीज मिले
2015 189
2016 38
2017 419
2018 56
2019 29
2020 35
2021 993
2022 154
2023 89
2024 116

डेंगू के लक्षण
- अचानक तेज बुखार होना
- अचानक तेज सिर दर्द होना
- मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द होना
- आंखों के पीछे दर्द होना

डेंगू के काफी केस बढ़ रहे हैं। इसको रोकने के लिए लोगों को खुद जागरूक होना होगा। अगर डेंगू संबंधित लक्षण है तो जरूर जांच करवाएं। अपने घरों के आसपास पानी को जमा नहीं होने दें।
- डॉ.अंशुल सहगल, फिजिशियन, सद्भावना अस्पताल
-
फोटो नंबर 31
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed