फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dengue Alert: Fever Corner made in hospital, OPD of TB and Hepatitis patients started

डेंगू अलर्ट : अस्पताल में बनाया फीवर कॉर्नर, टीबी और हेपेटाइटिस मरीजों की ओपीडी शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Dengue Alert: Fever Corner made in hospital, OPD of TB and Hepatitis patients started
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में ओपीडी में मरीजों की जांच करते हुए डॉ.मनीष टुटेजा
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में शुक्रवार को फीवर कॉर्नर बना दिया गया। डॉ. अमित को इसका इंचार्ज बनाया गया है। इसके अलावा डॉ. मनीष टुटेजा ने टीबी और हेपेटाइटिस मरीजों की ओपीडी एक बार फिर से शुरू कर दी है। डॉ. मनीष टुटेजा पहले सिविल सर्जन कार्यालय में टीबी, डेंगू-मलेरिया, हेपेटाइटिस, रेबीज समेत सात कार्यक्रम संभाल रहे थे और यहां ओपीडी प्रभावित हो रही थी। इसको लेकर अमर उजाला के वीरवार के अंक में मुद्दा उठाया गया था और स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान लेते हुए डॉ. मनीष टुटेजा की ओपीडी दोबारा से शुरू कर दी है। नागरिक अस्पताल के ही विशेषज्ञ डॉ. अमित को सीएमओ कार्यालय बुलाया गया लेकिन एसएमओ डॉ. राजेश चौधरी ने डॉक्टरों की कमी का हवाला देते हुए भेजने से मना कर दिया है। डॉ. अमित की ड्यूटी एनसीडी क्लीनिक में लगाई गई है। यहां पर वह मरीजों की जांच करेंगे और बुखार केस के डेंगू सैंपल लिए जाएंगे। इसके अलावा डॉ. मनीष टुटेजा भी बुखार केस की हिस्ट्री लेकर डेंगू सैंपल के लिए भेजेंगे।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में मेडिकल ऑफिसरों की कमी के बावजूद दूसरी जगह स्थानांतरण पर एसएमओ ने एतराज जताया है। एसएमओ की तरफ से सीएमओ कार्यालय को पत्र लिखकर गया है कि नागरिक अस्पताल में पिछले कुछ दिनों से मेडिकल ऑफिसरों का स्थानांतरण अन्य स्थान पर कर दिया गया है। चिकित्सकों की कमी से चिकित्सा सुविधाओं में कमी आ रही है और बुखार मरीजों की भी बढ़ रही है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में 6 बेड आरक्षित
नागरिक अस्पताल में डेंगू को लेकर 6 बेड आरक्षित किए गए हैं। वार्ड में 6 में से 5 बेड पर मच्छरदानियां भी लगा दी गई हैं। इसके अलावा अस्पताल में डेंगू नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है। हालांकि जिले में अभी तक डेंगू के 6 केस मिले है और यहां अस्पताल में कोई मरीज दाखिल नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
सीएचसी स्तर तक बनाए गए फीवर कॉर्नर
नागरिक अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में फीवर कॉर्नर बना दिए गए है। बुखार में अगर डेंगू के लक्षण दिखते हैं तो एलाइजा सैंपल लेकर लैब में भेजा जाएगा। जिले में डेंगू से निपटने के लिए पूरी तैयारियां है। लोगों से भी अपील है कि सावधानी बरतें।

-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ
कोट
डेंगू को लेकर नागरिक अस्पताल में पूरी तैयारियां हैं। फीवर कॉर्नर बना दिया गया है और डॉ. अमित को इंचार्ज लगाया गया है। डॉ. मनीष टुटेजा की ओपीडी भी शुरू हो गई है।
-डॉ. राजेश चौधरी, एसएमओ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed