फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Demonstration for arrest of accused of murder

हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लगाया जाम

Thu, 31 Dec 2020 10:11 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
Demonstration for arrest of accused of murder
हत्या मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बीघड़ चौक पर जाम लगातीं महिलाएं। - फोटो : Fatehabad
शहर के काठमंडी की हरिजन कॉलोनी में युवक की चाकू मारकर की गई हत्या मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वीरवार सुबह परिजनों ने बीघड़ चौक पर जाम लगा दिया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। जाम की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे ट्रैफिक पुलिस के एएसआई सुभाष ने समझाकर जाम खुलवाया और एसपी कार्यालय भेज दिया।
विज्ञापन

करीब 10 मिनट के जाम के बाद महिलाएं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंच गई। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। मामले के मुताबिक बुधवार को काठमंडी की हरिजन कॉलोनी में 23 वर्षीय युवक कृष्ण उर्फ काकू की उसी के दोस्त सुनील उर्फ कीरिया ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। दोनों मिलकर शराब पी रहे थे। शराब पीने के दौरान दोनों के बीच हंगामा हो गया। आरोप है कि सुनील ने इस दौरान कृष्ण उर्फ काकू के पेट में चाकू मार दिया। इससे कृष्ण उर्फ काकू की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed