फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Demonstration at the residence of the Power Minister on 20th

Fatehabad News: 20 को बिजलीमंत्री के आवास पर प्रदर्शन

Tue, 12 May 2026 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 12 May 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Demonstration at the residence of the Power Minister on 20th
फतेहाबाद। कच्चे कर्मचारियों को उच्च न्यायालय के आदेश और पुरानी नीतियों के तहत पक्का करने तथा अन्य लंबित मांगों को लेकर ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन ने अपनी रणनीति तैयार कर ली है। इसी कड़ी में सब डिवीजन कार्यालय फतेहाबाद में मंगलवार को यूनिट कन्वेंशन आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता यूनिट उपप्रधान पवन कड़वा ने की और संचालन सचिव रामनिवास शर्मा ने किया।
विज्ञापन


यूनियन के राज्य कोषाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, राज्य सचिव लोकेश कुमार और सर्किल सचिव भूप सिंह भडोलावाली ने कहा कि बिजली कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों के समाधान के लिए संघर्षरत हैं। सरकार, बिजली मंत्री और निगम प्रबंधन को बार-बार पत्र लिखे गए लेकिन कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन


इस विरोध के तहत 20 मई को अंबाला में बिजली मंत्री अनिल विज के कैंप कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। आंदोलन की तैयारी के लिए प्रदेशभर में यूनिट स्तर पर गेट मीटिंग आयोजित की जा रही हैं और कर्मचारियों से हस्ताक्षर युक्त फॉर्म भरे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------





:: पालिका व फायर कर्मियों की हड़ताल का समर्थन



कन्वेंशन के दौरान बिजली कर्मचारियों ने 35 दिनों से हड़ताल पर बैठे दमकल और सफाई कर्मचारियों का समर्थन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बैठक को प्रेम वर्मा, धर्मपाल, विजेंदर सिंह, सुरेश कुमार, सुशील कुमार, पवन माचरा और मुकेश पोहल सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया और 20 मई के प्रदर्शन को सफल बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed