फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Demand to stop roadways bus in village Kharakhedi

Fatehabad News: गांव खाराखेड़ी में रोडवेज बस रोके जाने की मांग

Fri, 28 Feb 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 28 Feb 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Demand to stop roadways bus in village Kharakhedi
फतेहाबाद। गांव खाराखेड़ी के ग्रामीणों ने गांव के बस अड्डे पर रोडवेज बसों को रोकने की मांग की है। इसके लिए फतेहाबाद रोडवेज के यातायात प्रबंधक सुरेंद्र कुमार ने उच्चाधिकारियों को पत्र भेज दिया है। गांव में बसों के रुकने से ग्रामीणों की यह समस्या जल्द दूर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


गांव खाराखेड़ी हिसार-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है। इसके बावजूद वहां रोडवेज बस नहीं रोकी जा रही है। अगर किसी चालक ने वहां बस रोक भी तो स्टॉपेज न होने के कारण रोडवेज की ई-टिकटिंग मशीन में गांव खाराखेड़ी का स्टॉपेज नहीं है। इस कारण उस बस का परिचालक गांव खाराखेड़ी के बजाय गांव बड़ोपल का टिकट देता है। इसके लिए ग्रामीणों को अधिक किराया देना पड़ता है। इससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


बस की समस्या सुलझाने के लिए ग्रामीणों ने पिछले सप्ताह लघु सचिवालय में लगने वाले समाधान शिविर में शिकायत दी थी। इसके बाद अब रोडवेज के अधिकारियों ने ई-टिकटिंग मशीन में गांव खाराखेड़ी का स्टॉपेज दर्ज कराने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा है। अब ग्रामीणों को उम्मीद है कि उनकी बस की समस्या जल्द दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





रोडवेज की ई-टिकटिंग मशीन में गांव खाराखेड़ी का स्टॉपेज दर्ज कराने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। इस पर अमल होने के बाद यह समस्या जल्द दूर हो जाएगी।
- सुरेंद्र कुमार, यातायात प्रबंधक, रोडवेज फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed